एक्सप्लोरर

Mandir Named On PM Modi Mother: बेगूसराय में 'कामा माई मंदिर' का पीएम मोदी की मां के नाम पर नामकरण, लोग बोले- 'ये प्रायश्चित है'

Begusarai Kama Mai Mandir: राकेश सिन्हा ने कहा कि यह समर्पण पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो दिखाता है कि एक साधारण महिला का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है.

बेगूसराय में बीजेपी के पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने सूजा महादलित टोला में जन सहयोग से निर्मित तीन मंजिला सामुदायिक भवन और कामा माई मंदिर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां, स्वर्गीय हीराबेन को समर्पित किया है. उन्होंने यह कदम बिहार में पीएम की मां को गाली दिए जाने के विरोध में उठाया है.

पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने क्या कहा?

इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के अनुसार, यह सिर्फ एक चिंता का नहीं, बल्कि चिंतन का विषय है. उन्होंने कहा कि मां-बहन को गाली देने की प्रवृत्ति भारतीय समाज के लिए गलत है और इस भवन का नामकरण इसका प्रतीकात्मक जवाब है. यह महादलित बस्ती में निर्मित भवन ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत बनाया गया है, जिसमें 100 लोगों के बैठने की क्षमता, सामुदायिक शौचालय और लाइटिंग की व्यवस्था है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि यह समर्पण पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो दिखाता है कि एक साधारण महिला का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. आपको बता दें कि सूजा गांव में पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के नाम पर मंदिर बनाया जा रहा है. इस मंदिर में 'कामा माई' की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसका नाम 'हीरा बेन मंदिर' के नाम से जाना जाएगा. वहीं मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. जल्द ही विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. हीरा बेन मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी बेगूसराय सदर प्रखंड के सूजा गांव के लोगों ने ली है.

गांव के लोगों ने ही चंदा इकट्ठा किया और गांव में बने दो मंजिला सामुदायिक भवन के ऊपर हीरा बेन मंदिर का निर्माण करा दिया. दरअसल, सूजा गांव में मुसहर समाज के लोगों की संख्या ज्यादा है. मुसहर समाज के लोग मां 'कामा माई' की पूजा करते हैं. इस दौरान गांव के लोगों का कहना है कि 'गांव में मां 'कामा माई' का कोई मंदिर नहीं है. मंदिर के लिए जमीन भी नहीं मिल रही थी. इसलिए गांव में ही बने दो मंजिला सामुदायिक भवन के ऊपर 'कामा माई' का मंदिर बनाने के निर्णय लिया गया.

यहां के लोगों ने कहा कि इस दौरान बिहार के दरभंगा में ही अगस्त के आखिरी सप्ताह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली में पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे गए थे. बिहार की पूरे देश में बदनामी हुई थी. इसे लेकर लोगों ने बिहार बंद भी किया था. चूंकि हम लोग भी बिहार के रहने वाले हैं, इसलिए हम लोगों ने इस मामले में प्रायश्चित करने के लिए गांव में बने 'कामा माई' के मंदिर का नाम पीएम मोदी की मां हीरा बेन के नाम पर रखने का फैसला किया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सामुदायिक भवन के ऊपर मां कामा देवी का मंदिर बनाया गया है. माता के लिए मंदिर बहुत जरूरी था. गांव को गोद लेने वाले सांसद को जब हम लोगों ने ये बात बताई तो उन्होंने सामुदायिक भवन के ऊपर ही कामा देवी का मंदिर बनाने की बात कही. 'मंदिर निर्माण से जुड़े डॉ संजय कुमार ने बताया, 'मुसहर समाज के साथ-साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से की गई आर्थिक मदद से गांव में 2023 से सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू किया गया था, जो 16 लाख रुपये की मदद से बनकर तैयार हो चुका है.

मंदिर के निर्माण में 24 लाख रुपये हुए खर्च

'उन्होंने बताया, 'सामुदायिक भवन के निर्माण के बाद छत पर ही कामा माई का मंदिर बनाया गया है, जिसके निर्माण में 24 लाख रुपये का खर्च आया है. सामुदायिक भवन में दो बड़े कमरे बनाए गए हैं. हर कमरे का साइज इतना बड़ा है कि इसमें एक साथ 200 लोग ठहर सकते हैं. 'सामुदायिक भवन बनाने का मकसद है कि स्थानीय महादलित समुदाय के लोग अपनी बेटियों और बेटों की शादी यहां धूमधाम से करा सकें. इसके अलावा, किसी बड़े आयोजन में लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था सामुदायिक भवन में की गई है. 'कामा माई' महादलित समुदाय की पूजनीय और शबरी माता की प्रतीक हैं. बता दें कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने अगस्त 2023 में सूजा गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'पागल घोड़ा हूं, पटक दूंगा...', राजबल्लभ का सोशल मीडिया पर आरोप, लालू-तेजस्वी की तारीफ में पढ़े 'कसीदे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget