एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में प्रेमी-प्रेमिका का मंडप में होना था मिलन, पहुंच गई दूल्हे की पहली पत्नी, इसके बाद जो हुआ...

Love Affair: प्रेमी गोड्डा (झारखंड) जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के बनरचूहा का रहने वाला है. प्रेमिका बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. जानिए पूरा मामला.

बांका: जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स दूल्हा बनकर शादी करने पहुंचा था. मंडप सज चुका था. सारी तैयारी हो चुकी थी लेकिन तभी दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई और खेल बिगड़ गया. मामला बुधवार (15 मार्च) की रात का है. प्रेमी-प्रेमिका शादी करने वाले थे. इसके बाद दूल्हे को बंधक बना लिया गया. इससे संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार प्रेमी गोड्डा (झारखंड) जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के बनरचूहा का रहने वाला बताया जा रहा है. प्रेमिका बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. छह महीने पहले मोबाइल से दोनों के बीच संपर्क हुआ था. इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया. इसी बीच लड़की की मां को इसकी भनक लग गई जिसके बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया. किसी को पता नहीं चला कि लड़का पहले से शादीशुदा है.

...और दूल्हा बन गया बंधक

बुधवार की रात जब दोनों की शादी होने ही वाली थी तो दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई. यह देखकर पति के होश उड़ गए. लड़की सहित उनके परिजन और ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए. इसके बाद लड़की ने भी शादी से इनकार कर दिया. लड़की के आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लड़के को बंधक बनाते हुए लड़के के परिजनों को बुलाकर उनसे शादी की तैयारी में खर्च हुए रुपये वापस करने को लेकर दबाव बनाने लगे. पंचायत के बाद गुरुवार की शाम मामले को सुलझाया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर बेलहर एसडीपीओ प्रेम चंद्र सिंह ने बेलहर सर्किल इंस्पेक्टर सह बेलहर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को मामले की छानबीन करने को कहा. बेलहर सर्किल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर नारायणडीह गांव अवर निरीक्षक विष्णु देव कुमार को सशस्त्र बलों के साथ भेजा गया था. इसके पूर्व ही गांव में पंचायत बिठाकर मामले को सुलझाने के बाद लड़के पक्ष को गुरुवार की देर शाम छोड़ दिया गया. इस प्रकार ग्रामीण पंचायत, पुलिस एवं लड़के की पहली पत्नी के हस्तक्षेप के बाद यह शादी होने से बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें- Patna Kidnapping Case: '40 लाख दो नहीं तो...', पटना में शिक्षक के बेटे का अपहरण, व्हाट्सएप कॉल कर मांगी फिरौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget