एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में डूबने से भाई-बहन की मौत, बोरिंग के लिए किया गया था गड्ढा, परिजनों में मचा कोहराम

Banka Brother and Sister Drowned: बांका के रणगांव बुजुर्ग गांव की घटना है. दोनों भाई-बहन बहुत देर से घर से गायब थे. खोजबीन के बाद उनका शव पानी में उपलाता हुआ मिला.

बांका: जिले के धोरैया थाना क्षेत्र की महिला बिशनपुर पंचायत के रणगांव बुजुर्ग गांव में सोमवार की दोपहर बोरिंग के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम की मौत हो गई. दोनों भाई-बहन थे. दोनों मासूमों की पहचान रणगांव बुजुर्ग निवासी मोहम्मद रिजवान की सात वर्षीय पुत्री अस्मत नाजिया और पांच वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

चप्पल देखकर मां ने मचाया शोर

बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन बहुत देर से घर से गायब थे. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चला. दोनों को घर के आसपास में खोजा गया. नहीं मिलने पर दोपहर में खोजते हुए उन दोनों की मां शबनम खातून बहियार की ओर गई. देखा कि बगल के गांव के मो. फारुख के खेत में बोरिंग के लिए बने गड्ढे के पास बेटी की एक चप्पल मिली, वहीं दूसरी चप्पल को पानी में देखते ही मां ने शोर मचाया.

दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है पिता

इधर शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए. दोनों का शव पानी में उपलाता दिखा. इसके बाद दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम गया. एक साथ दो मासूमों की मौत को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. बताया जाता है कि मासूम के पिता मोहम्मद रिजवान दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया बांका

घटना की सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआई भूषण प्रसाद सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. मामले की छानबीन करते हुए दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों को आसपास के लोग ढांढस बंधाते दिखे.

यह भी पढ़ें- Bihar Governor Accident: बिहार के राज्यपाल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल, मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget