एक्सप्लोरर

Bihar Governor Accident: बिहार के राज्यपाल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल, मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हादसा

Rajendra Vishwanath Arlekar Convoy Accident: राज्यपाल मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे. इसी दौरान हाजीपुर के भगवानपुर के रतनपुरा गांव के पास यह हादसा हो गया.

हाजीपुर: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हाजीपुर के भगवानपुर के रतनपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ है. पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान यह घटना हुई है. हादसे में दमकल की गाड़ी पलट गई. सड़क दुर्घटना में कुल 9 लोग घायल हो गए हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे.

कैसे हुआ यह हादसा?

बताया जा रहा कि राज्यपाल के काफिले में दमकल की गाड़ी चल रही थी. अनियंत्रित होने के बाद दमकल की गाड़ी डिवाइडर को पार कर रॉन्ग साइड में चली गई और सवारी से भरे ऑटो में टक्कर हो गई. दमकल और ऑटो के चालक समेत 9 लोग घायल हो गए हैं. एक सवारी की स्थिति गंभीर है.

Bihar Governor Accident: बिहार के राज्यपाल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल, मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हादसा

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया. घायलों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां सबका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद दमकल की गाड़ी पलट गई. टक्कर के बाद ऑटो का शीशा चकनाचूर हो गया.

काफिले में पीछे थी दमकल की गाड़ी

घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार राज्यपाल या किसी और सुरक्षाकर्मी को कुछ नहीं हुआ है क्योंकि घटना दमकल की गाड़ी की वजह से हुई है. बताया गया कि दमकल की गाड़ी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले के पीछे चल रही थी. हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने मशक्कत करते हुए इलाज के लिए भेजा है. 

घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस मामले में इलाज के लिए पहुंचे घायल कर्मी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना कैसे हो गई यह दमकल का चालक ही बता सकता है. घटना के बाद उसे कुछ होश नहीं है कि कैसे क्या हुआ.

ऑटो पर सवार घायलों के नाम

ऑटो पर सवार कुछ घायलों के नाम सामने आए हैं. इनमें राजेश्वर दास, संजय साहनी, लाल साहनी, वंदना कुमारी, संतोष कुमार, सतनारायण पासवान आदि शामिल हैं. वहीं घायल सुधीर कुमार ने बताया कि दमकल में कुल तीन लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को CM देंगे 4-4 लाख का मुआवजा, नीतीश ने रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget