एक्सप्लोरर

Attack on Nitish Kumar: नीतीश कुमार पर हुए 'हमले' को लेकर आज बंद रहेगा बख्तियारपुर बाजार, आक्रोश में व्यवसायी

रविवार को हुई घटना के बाद बख्तियारपुर के व्यवसायियों ने कहा कि हमलोगों के लिए यह बहुत शर्मिंदगी वाली बात है. इसी को लेकर आज बाजार बंद किया गया है.

पटनाः राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर एक सिरफिरे युवक ने मुक्का चला दिया. हालांकि मौके पर तैनात मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. इधर, इस घटना के बाद बख्तियारपुर के व्यवसायियों में आक्रोश देखने को मिला. व्यवसायियों ने आज सोमवार को पूरे बख्तियारपुर बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है. सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर वे आहत थे.

व्यवसायियों ने कहा- हम घटना से आहत हैं
रविवार को हुई घटना के बाद बख्तियारपुर के व्यवसायियों ने कहा कि हमलोगों के लिए यह बहुत शर्मिंदगी वाली बात है. जिस तरह की घटना हुई है इससे हमलोग बहुत आहत हैं. कहा जा रहा है कि जिस युवक ने सीएम नीतीश कुमार पर मुक्का चलाया वह भी व्यवसायी था. उसका परिवार बख्तियारपुर बाजार में प्रतिष्ठान चलाता है. घटना को अंजाम देने वाला युवक शंकर वर्मा उर्फ छोटू पहले स्टूडियो चलाता था. अभी वह ऑर्केस्ट्रा पार्टी में साउंड बजाता है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: भूपेंद्र यादव के बाद BJP अध्यक्ष से मिले विजय कुमार सिन्हा, वजह पूछने पर कही ये बात

घटना के बाद कैंप करते रहे अधिकारी
इधर, घटना के बाद बाढ़ एसपी और बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी देर शाम तक बख्तियारपुर थाना में कैंप करते रहे. इस दौरान मीडिया को कुछ बताने से बचते रहे. हालांकि बख्तियारपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवक छोटू का कहना है कि वह डाक बंगला में मुख्यमंत्री से मिलने वाले थे. उसने देखा कि हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री जा रहे हैं तो वह मिलने के लिए चला गया. इस दौरान उसके दिमाग में क्या आया उसे कुछ जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Attack on Nitish Kumar: CM नीतीश के 'घाव' पर RJD का तंज वाला 'मरहम', कहा- हाथ की नहीं, वोट की चोट से निकालें गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget