एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: शादी के 2 साल तक पति ने नहीं बनाया शारीरिक संबंध, पत्नी ने कर दिया 6 लोगों पर केस

Muzaffarpur: पीड़ित महिला वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. जिससे शादी हुई है वह युवक मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पत्नी थाने पहुंच गई और पति सहित छह लोगों पर केस कर दिया. पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाता है. बीते सोमवार (19 फरवरी) को महिला थाने में पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित महिला ने छह लोगों को नामजद करते हुए केस किया है. पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का है. पत्नी ने पति पर कार्रवाई की मांग की है.

वैशाली की रहने वाली है पीड़ित महिला

महिला की शादी दो साल पहले हुई है. वह वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जिस युवक से शादी हुई है वह मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 31 मई 2021 को हुई है. शादी के अगले दिन वह ससुराल चली गई. इसके बाद से उसका पति उसको अनदेखा कर रहा है. उसने ससुरालवालों को इसके बारे में बताया, लेकिन कहा गया कि उसका पति जैसा कहता है वो वही करे.

पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने पति से पूछा कि आप संबंध क्यों नहीं बनाते हैं तो इस पर वह मारपीट के साथ और गाली-गलौज करने लगता है. धमकी देता है कि घर से बाहर पैर निकालोगी तो उसे और उसके परिवार को वह जान से मार देगा. इस बीच कई बार उसने भागने की कोशिश की, पुलिस से मदद लेने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी. एक दिन प्लान बनाकर भागी और सारी बात उसने अपने परिजन को बताई. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

महिला थाना प्रभारी ने क्या कहा?

महिला थाना प्रभारी अदिति कुमारी ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है. पीड़ित महिला ने बताया है कि शादी के बाद पति ने कभी भी संबंध नहीं बनाया. काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी जिसके बाद एफआईआर दर्ज करनी पड़ी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त मिले राज्य कर्मी का दर्जा', विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget