एक्सप्लोरर

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद में कंटेनर और कार में भीषण टक्कर, हादसे में बाप-बेटी की मौत, 3 घायल

Road Accident: घटना बारुण थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित शिव शक्ति होटल के पास की है. हादसे में घायल हुए तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार (16 फरवरी) को हुए सड़क हादसे में एक बाप-बेटी की मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बारुण थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित शिव शक्ति होटल के पास की है. कंटेनर और कार की भीषण टक्कर हो गई. मृतकों की पहचान गया जिले के खिजरसराय निवासी अनूप प्रसाद (55 वर्ष) और उनकी बेटी अपर्णा कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे में घायल हुए तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार अनूप प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ सासाराम से एक मांगलिक समारोह से शामिल होकर शुक्रवार को अपनी कार (BR02BJ2215) से गांव की तरफ लौट रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी बारुण के शिव शक्ति होटल के पास पहुंची वैसे ही एक कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

कार में सवार थे कुल पांच लोग

कंटेनर से कार के टकराने के बाद तेज आवाज हुई. हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. कार में पांच लोग सवार थे. सभी पांच लोगों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण लाया गया जहां चिकित्सकों ने बाप-बेटी को मृत घोषित कर दिया. वहीं तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया.

हादसे के बाद कंटेनर का चालक फरार

उधर हादसे के बाद कंटेनर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल का मुआयना कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है. सभी घायलों का इलाज कराया गया. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का ड्राइवर बनकर तेजस्वी यादव ने क्या संदेश दिया? BJP, RJD, कांग्रेस और JDU ने बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पर बारिस होगी मेहरबान, पटना सहित 14 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, 9 डिग्री तक गिरा तापमान
बिहार पर बारिस होगी मेहरबान, पटना सहित 14 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, 9 डिग्री तक गिरा तापमान
भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में होगा आंदोलन के अगले चरण का ऐलान, जगह-जगह लगे पोस्टर
भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में होगा आंदोलन के अगले चरण का ऐलान, जगह-जगह लगे पोस्टर
खान सर को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, घटना के एक घंटे बाद हुई थी फायरिंग!
खान सर को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, घटना के एक घंटे बाद हुई थी फायरिंग!
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget