एक्सप्लोरर

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में 4 सहेलियों ने खाया जहर, इसमें दो सगी बहनें भी हैं, एक की मौत

Bihar News: सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. उदय प्रकाश ने चारों युवतियों के द्वारा जहर सेवन किए जाने की बात कही है. हालांकि इस पर परिजन अभी कुछ नहीं बोल रहे.

औरंगाबाद: जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा बाजार की चार सहेलियों ने रविवार (26 नवंबर) की शाम एक साथ सलफास की गोली खा ली. इसके बारे में जैसे ही सबके परिजनों को पता चला तो हाहाकार मच गया. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद से सटे झारखंड के हरिहरगंज ले जाया गया. उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. इलाज के दौरान इनमें से गया में एक लड़की की मौत हो गई.

चारों सहेलियों को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इनकी स्थिति और गंभीर हो गई थी. अंत में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया. इस मामले में सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. उदय प्रकाश ने चारों सहेलियों के द्वारा जहर सेवन किए जाने की बात कही है. हालांकि परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं. सबने जहर क्यों खाया है इसकी वजह सामने नहीं आई है.

मगध मेडिकल कॉलेज में एक सहेली की मौत

चारों सहेलियों की पहचान संडा की रहने वाली लकी, रिया, नंदिनी और पूनम कुमार के रूप में की गई है. लकी और रिया दोनों सगी बहनें हैं. मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लकी की मौत हो गई. उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. चारों सहेलियों ने किस कारण सल्फास की गोली खाई इसकी जानकारी उनके परिजन नहीं दे सके. चारों सहेलियों की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में लगी हुई है.

साल 2022 में भी हुई थी इस तरह की घटना

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव में 9 अप्रैल 2022 को छह सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया था. इनमें से चार की मौत मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई थी. मामला एक सहेली के प्रेम प्रसंग से जुड़ा था. फिलहाल संडा में चार सहेलियों के द्वारा एक साथ जहर खाए जाने का मामला क्या है जांच के बाद पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को तेजस्वी ने बताया 'घंटी वाले बाबा', BJP को कहा- 'टीका लगाने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget