एक्सप्लोरर

पूर्व CM मांझी का दावा- तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी नहीं होगा साकार, जनता है समझदार

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, कब क्या होगा कहा नहीं जा सकता. लेकिन तेजस्वी यादव ने जो कार्यशैली अपनाई है, वो घोर निंदनीय है. अगर ऐसा ही जारी रहा तो उनका मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दावा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस दिन बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, वो बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा. हालांकि, उन्हें विश्वास है कि बिहार की जनता इतनी समझदार और परिपक्व है कि ऐसा दिन कभी नहीं आएगा. तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा. दरअसल, मांझी ने शुक्रवार को एबीपी न्यूज से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ये बातें कही.

तेजस्वी यादव की कार्यशैली निंदनीय

उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, कब क्या होगा कहा नहीं जा सकता. लेकिन तेजस्वी यादव ने जो कार्यशैली अपनाई है, वो घोर निंदनीय है. अगर ऐसा ही जारी रहा तो उनका मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा. नेता प्रतिपक्ष के सदन बहिष्कार पर मांझी स्पष्ट कहना है कि इससे साफ साबित होता है कि ये कितने अपरिपक्व हैं. सत्ता पक्ष के लोगों का इस घटना में कोई योगदान ही नहीं है. ये तो स्पीकर, विरोधी दल के विधायक और पुलिस के बीच की बात है.

सभी को दे देना चाहिए इस्तीफा

मांझी ने कहा कि सवाल है कि जब कोई स्पीकर के साथ कोई बदसलूकी करेगा तो वो क्या करेंगे? उन्हें बचाव के लिए कुछ को करना पड़ेगा. इस घटना में सत्ता पक्ष कहीं से भी शामिल नहीं हैं. हम सभी अवाक थे कि ऐसा भी विरोध का कोई तरीका हो सकता है क्या? ऐसी स्थिति में तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए कि उनसे गलती हुई है और आगे ऐसा कुछ नहीं करेंगे. जहां तक वो 5 साल बॉयकॉट की बात कह रहे हैं तो वो अगर ऐसा चाहते हैं तो सभी लोगों को इस्तीफा दे देना चाहिए. फिर से नया चुनाव होगा और जो आएंगे देखा जाएगा.

विधायकों ने पहले की पुलिस की पिटाई

पुलिस द्वारा विधायकों की पिटाई के संबंध में उन्होंने कहा कि जब पुलिस आयी, तभी मार्शल का काम खत्म हो गया. पहले उन्होंने एसपी और कलेक्टर को पीटा. अब उन्होंने हर कुकर्म किया तो उनके भी धैर्य की अपनी एक सीमा है, क्योंकि वो भी एक मनुष्य ही हैं. अगर एसपी या कलक्टर के साथ कुछ और घटना घट जाती तो क्या अच्छा होता? उन्होंने अपने बचाव के लिए क्या किया ये हम नहीं कह सकते पर उन्हें अपने सुरक्षा में जो तरकीब अपनानी थी, उन्होंने अपनायी.

मांझी ने कहा, " मेरी समझ से पुलिस ने ही मारपीट की होगी. ऐसे में स्पीकर को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने जांच रिपोर्ट मांगी है. अगर पुलिस दोषी हुई तो उनपर कार्रवाई होगी, अगर सदस्य दोषी होंगे तो उनपर भी कार्रवाई होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget