एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अश्विनी चौबे बोले- 'नीतीश कुमार को इलाज की जरूरत', विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर लगाया ये आरोप

Ashwini Kumar Choubey: अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर में बयान दिया है. सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में बालू माफिया और शराब माफिया का राज काम हो गया है.

बक्सर: केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला किया है. सोमवार (20 नवंबर) को बक्सर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में बालू माफिया से लेकर शराब माफिया का बोलबाला है. बिहार सरकार (Bihar Government) अब रसातल के गर्क की तरफ जा रही है. चाचा-भतीजा (नीतीश-तेजस्वी) और भाई की सरकार ने बिहार को फिर 1990 की दशक वाली जंगलराज की याद ताजा कर दी है.

अश्विनी कुमार चौबे ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में बालू माफिया और शराब माफिया का राज काम हो गया है. यह सभी सरकार के संरक्षण में फल फूल रहे हैं. बिहार सत्यानाशी की ओर जा रहा है. नीतीश कुमार को मानसिक दिवालियापन का शिकार बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को मानसिक चिकित्सा की जरूरत है.

केंद्र से आए पैसों में मची है लूट: अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री ने बिहार में लागू शराबबंदी नीति को पूरी तरह से फेल बताया. कहा कि जिन महिलाओं की भलाई के लिए शराबबंदी लागू की गई थी वही महिलाएं अब प्रतिदिन शराबबंदी की वजह से प्रताड़ित हो रही हैं. गरीब और असहाय लोग रोज जेल भेजे जा रहे हैं. शराब और बालू माफिया जब जिसे चाहे उसे कुचल दे रहे हैं. नीतीश कुमार ने हाल में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा था. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा सांसद ने कहा कि 32 सालों से इनकी बिहार में सरकार है. आरोप लगाया कि केंद्र से बिहार के विकास के लिए पैसे भेजे जाते हैं उन्हीं में पूरी तरह से लूट मची है. ये लोग पूरे पैसे को खर्च नहीं कर पाते.

केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गठबंधन को महाठगबंधन बताते हुए कहा कि इस बार भी जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधान सेवक चुनने का फैसला कर लिया है. इस बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर जनता की सेवा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में मचा हड़कंप, संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत, DM ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget