एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में मचा हड़कंप, संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत, DM ने बताई ये वजह

Gopalganj: सभी मृतक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे. 18 से लेकर 20 नवंबर के बीच सबकी मौत हुई है. बीजेपी ने शराब से मौत होने का दावा करते हुए जांच की मांग की है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से हड़कंप मच गया है. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव की है. मृतकों की उम्र 25 से लेकर 65 साल के बीच है. ये सभी मौतें 18 से लेकर 20 नवंबर के बीच हुई हैं. एक मृतक के परिजन ने शराब पीने की बात कही है. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मौत की वजह बीमारी, फूड प्वाइजनिंग और हार्ट अटैक बताई गई है.

एक शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया है. चार लोगों के शव का परिजनों ने दाह-संस्कार कर दिया है. दो लोग बीमार बताए जा रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव 50 वर्षीय सिकंदर साह, बहरामपुर गांव के 55 वर्षीय सुरेश राम, इसी गांव का 30 वर्षीय युवक टिंकु राम, बामो गांव के रामानंद शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा और बैकुंठपुर गांव निवासी 65 वर्षीय झगरू राम शामिल हैं. इनमें सुरेश राम का पोस्टमार्टम गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में कराया गया है.

अलग-अलग अस्पतालों में हुई है मौत

इस पूरे मामले में गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि ये सभी किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे. इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में इनकी मौत हुई है. सिरसा के सिकंदर साह दमा के मरीज थे. सीने में जलन होने पर दवा दी गई थी. 19 नवंबर को घर पर ही इनकी मौत हो गई. बहरामपुर निवासी सुरेश राम की फूड प्वाइजनिंग से मौत हुई है. गोरखपुर के अस्पताल में 19 नवंबर को मौत होने के बाद पोस्टमार्टम भी कराया गया है.

बहरामपुर के रहने वाले मृतक टिंकू राम के बारे में बताया गया है कि वो नासिक में रहता था. नासिक में तबीयत ज्यादा खराब हो गई. इसके बाद घर लाया गया था. इलाज के लिए पटना लेकर लोग गए थे. 20 नवंबर को उसकी मौत हो गई. बामो गांव के निवासी मृतक रोहित शर्मा के बारे में कहा गया है कि मुंह-पेट चलने की शिकायत थी. स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद पटना ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही 18 नवंबर को मौत हो गई. वहीं, पांचवें मृतक बैकुंठपुर निवासी झगरू राम के बारे में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 18 नवंबर को हार्ट अटैक से मौत हुई है.

बीजेपी ने की जांच की मांग

इस पूरे मामले में एक मृतक के परिजन ने शराब पीने की बात कही है. इस पर बिहार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से जांच कराने की मांग की है. मिथिलेश तिवारी ने जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने का दावा करते हुए एक बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि बहरामपुर में शराब पीने से एक-एक कर पांच लोगों की मौत हुई है. कई लोग बीमार हैं.

यह भी पढ़ें- Bettiah News: बिहार के बेतिया में छठ घाट पर ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, गुब्बारा फुलाने के दौरान हादसा, 8 से 10 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget