एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी नवजात स्वस्थ, कई सालों तक दंपति संतान के लिए थे परेशान

Arrah News: आरा में एक महिला की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, आरा के बाबूबाजार में एक निजी अस्पताल में एक मां ने चार बेटे को जन्म दिया दिया है.

आरा: जिले में एक दंपति को शादी के चार साल तक बच्चा नहीं हुआ. बच्चे को लेकर दंपति ने इलाज के साथ साथ पूजा पाठ भी कराया. अब महिला ने एक साथ चार बेटे को जन्म (Arrah News) दिया है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नैनी जोर निवासी भरत यादव की पत्नी ज्ञानति देवी ने शनिवार को एक साथ चार बेटे को जन्म दिया है. हालांकि चारों बच्चे ऑपरेशन करके हुए हैं. ज्ञानती देवी शादी के बाद चार साल तक गर्भवती नहीं हो थी. अब एक साथ चार बच्चे हुए तो उनका परिवार खुशी से झूम उठा है.

ज्ञानती देवी की 2013 में हुई थी शादी

महिला के पति भरत जो कि एक प्राइवेट कंपनी मे काम करता है. उसने बताया कि उनकी शादी ज्ञानती देवी से मई 2013 में हुई थी. उसके बाद 2015 में गौना हुआ था. मई 2015 में गौना करके अपनी पत्नी को घर ले आया. उसके बाद चार साल तक कोई भी बच्चा नहीं हुआ. इसके बाद आरा के एक निजी अस्पताल में चार सालों तक पत्नी का इलाज करवाया तो एक लड़की (चांदनी) हुई, जो अब तीन साल की हो गई है. चांदनी के होने के ढाई साल बाद एक लड़का भी हुआ. अब पत्नी ज्ञानती को एक साथ चार बेटे हुए हैं. इसको लेकर परिवार के लोग बहुत खुश हैं. 

सभी नवजात बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं- महिला के पति

भरत ने बताया कि शनिवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. इसके बाद पत्नी को आरा के बाबूबाजार में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी का सफल ऑपरेशन किया गया. शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उसने चार बेटे को जन्म दिया. इनमें से चारों बच्चे लड़के हैं और सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

इस मामले पर डॉ. ने दी जानकारी

गयनेकॉलोजिस्ट डॉ. गुंजन सिंह ने बताया कि सिजेरियन ऑपरेशन से महिला का सफल प्रसव कराया गया. चारों नवजात शिशु और महिला स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ में एक साथ चार बच्चे होने की जानकारी अल्ट्रासाउंड से हुई थी, लेकिन चारों बच्चे लड़के होने का अंदाजा नहीं था. उनके अस्पताल में पहली बार किसी महिला का एक साथ चार बच्चों का प्रसव हुआ है. जब स्पर्म भ्रूण बनाने के लिए फर्टिलाइजर एग तक पहुंचता है तो गर्भधारण की प्रक्रिया शुरू होती है. फर्टिलाइजेशन के समय अगर गर्भाशय में अलग-अलग तीन अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइज एग तीन भ्रूण में बट जाए तो महिला तीन बच्चे को जन्म दे सकती है. अभी तक कुछ ही ऐसे मामले सामने आए हैं, जो कि महिलाओं को चार बच्चे भी हुए हैं.

ये भी पढे़ं: BPSC 67 Result: बीपीएससी के टॉपर अमन आनंद ने ABP न्यूज़ से की खास बातचीत, बताया UPSC पर है अब नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget