एक्सप्लोरर

BPSC 67 Result: बीपीएससी के टॉपर अमन आनंद ने ABP न्यूज़ से की खास बातचीत, बताया UPSC पर है अब नजर

BPSC Result News: बाढ़ के रहने वाले अमन आनंद बीपीएससी 67वीं में परीक्षा में टॉपर बने हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि वह एक बड़ा अफसर बने.

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र स्थित बेढ़ना गांव निवासी अमन आनंद (Aman Anand) ने 66वीं बीपीएससी परीक्षा पास करने के बावजूद टॉपर बनने का लक्ष्य लेते हुए 67वीं बीपीएससी परीक्षा में भाग लिया और स्टेट टॉपर बन गए. अमन आनंद ने रविवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वो एक मामूली शिक्षक के बेटा हैं. उनके पिता के दो संतान हैं, एक अमन आनंद और दूसरी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है. अमन ने बताया कि बीपीएससी से मेरा लक्ष्य पूरा हो चुका है. मैं चाहता था कि कम से कम एसडीएम का पद मिले और अब मुझे एसडीएम का पद मिल जाएगा, लेकिन मैं कोशिश करूंगा कि यूपीएससी में भी भाग लूं. 

66वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल हुए थे अमन

अमन ने बताया कि यूपीएससी में भी हमने कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली है इसलिए हम बीपीएससी पर विशेष ध्यान दे रहे थे अब यूपीएससी पर ज्यादा ध्यान देंगे. यूपीएससी में अच्छी सफलता मिली तो इस पद को भी त्याग देंगे. वहीं, अमन के पिता बबलू सिंह दिल्ली सरकार में शिक्षक हैं और पिछले 20 वर्षों से दिल्ली में ही रह रहे हैं. अमन आनंद ने बताया कि उनका सपना था कि वह एक बड़ा अफसर बने. दिल्ली में रहते हुए भी उन्हें गांव से हमेशा लगाव रहा और पहली बार उसने बिहार लोक सेवा आयोग के 66वीं बीपीएससी परीक्षा में भाग लिया. इस परीक्षा में उन्हें 52 वां रैंक मिला, जिसके बाद वह डीआरडीओ के पद पर मधुबनी में ट्रेनिंग कर रहे हैं. 

बीपीएससी अभ्यर्थियों को अमन ने दिए टिप्स 

अमन आनंद ने बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि आप एक लक्ष्य बनाइए, अगर आप लक्ष्य बनाते हैं और उस पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी. उन्होंने बताया कि यह कोई जरूरी नहीं है कि आप 10 घंटे 12 घंटे या 15 घंटे पढ़ाई करें, आप 2 घंटे भी पढ़ाई कर सकते हैं, 3 घंटे भी पढ़ाई कर सकते हैं. मैं कभी-कभी पढ़ाई नहीं भी करता था. 3 घंटे 4 घंटे से ज्यादा देर तक मैं किताब के पास नहीं बैठता था, लेकिन मेरा ध्यान केंद्रित रहता था कि मुझे कुछ करना है, मैं खाली समय में भी उसी के बारे में सोचता था और लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाए. इसका मैं मंथन करता था.

अमन के टॉप होने पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल

आगे बीपीएससी के टॉपर ने बताया कि हमारे पिता की जो सैलरी मिलती है उसी से हम दोनों भाई-बहन की पढ़ाई हुई है. मेरी बहन डॉक्टर बनी है और मैं अभी शादी नहीं किया हूं. पिता अपनी सैलरी का 75% हम दोनों भाई-बहन की पढ़ाई में लगा देते थे. मैंने अपने पिता के कष्ट को देखा है. गांव में खेती है, लेकिन हम लोगों ने खेती पर ध्यान नहीं दिया. यह बात है कि मैं बीच-बीच में गांव आते रहता हूं. वहीं, अमन के स्टेट टॉपर होने से उसके परिवार ही नहीं पूरे इलाके में खुशी का माहौल बना हुआ है. शनिवार की शाम से ही उनके दोस्त और आसपास के लोग अमन मिलने आ रहे हैं. उन्हें मिठाइयां खिला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आरा लोकसभा सीट पर ठोकेंगे दावा! कहा- 'बस आशीर्वाद बनाईं सभे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget