एक्सप्लोरर

Arrah Double Murder: डबल मर्डर से आरा में मचा हड़कंप, बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

Arrah News: मृतकों की पहचान उतवंतनगर थाना क्षेत्र निवासी रघुनीपुर निवासी रामाधार सिंह और उनके बेटे मुकेश सिंह के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Arrah Crime News: बिहार के आरा में मंगलवार (02 अप्रैल) की अल सुबह पुरानी रंजिश में बदमाशों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव की है. पिता-पुत्र खेत में कटनी कर रहे थे. इसी दौरान पांच की संख्या में बदमाश पहुंच गए और गोली मार दी. मृतकों की पहचान रघुनीपुर निवासी रामाधार सिंह और उनके बेटे मुकेश सिंह के रूप में हुई है.

भूमि विवाद बताई जा रही है हत्या की वजह

गोली लगने के बाद रामाधार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 30 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है.

इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने रामाधार यादव और उनके बेटे को गोली मारी है. दोनों खेत में गेहूं काट रहे थे. इसी दौरान गोली मारी गई है. एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की मृत्यु अस्पताल में हुई है.

एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले परिचित ही हैं क्योंकि कई साल से दोनों पक्षों में लड़ाई हो रही थी. कई हत्याएं भी हो चुकी हैं. रामाधार सिंह को सजा हुई थी और यह जेल में थे, लेकिन अभी जमानत पर छूट कर आए थे. प्राथमिक जानकारी के अनुसार इनके भतीजे ने ही कुछ अन्य बदमाशों के साथ मिलकर सुबह खेत में गेहूं काटने के समय फायरिंग की है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- Ajay Nishad News: 'मोदी के परिवार' से अलग हुए मुजफ्फरपुर से BJP सांसद अजय निषाद, इस पार्टी में होंगे शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget