एक्सप्लोरर

Ajay Nishad News: 'मोदी के परिवार' से अलग हुए मुजफ्फरपुर से BJP सांसद अजय निषाद, इस पार्टी में होंगे शामिल?

Muzaffarpur BJP MP Ajay Nishad: अजय निषाद कांग्रेस के टिकट पर महागठबंधन से मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी हो सकते हैं. अभी महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पास ही है.

Ajay Nishad News: बिहार में बीजेपी को आज बड़ा झटका लग सकता है. मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) मंगलवार (02 अप्रैल) को बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से उन्होंने अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' टैग को भी हटा लिया है. सूत्रों के अनुसार आज दोपहर 12 बजे वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

उधर दूसरी ओर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया है कि इस बार 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे. नारा लगाया गया है अबकी बार 400 पार. चुनाव की घोषणा के पहले पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर देश के कई नेताओं पर हमला किया. इसके बाद बीजेपी के सभी नेताओं ने एक्स पर अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' लिख लिया था. अब बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से लगातार मोदी लहर में 10 सालों तक सांसद रहे अजय निषाद आज मंगलवार को अलग हो सकते हैं.

अजय निषाद को इस बार मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया है जिससे वह नाराज चल रहे हैं. हालांकि उन्होंने पार्टी से अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. हालांकि जिस तरह से उन्होंने एक्स से 'मोदी का परिवार' टैग हटाया है उससे कई संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में यह तय है कि वह कुछ बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं.

कांग्रेस के खाते में है मुजफ्फरपुर सीट

बता दें कि अजय निषाद कांग्रेस के टिकट पर महागठबंधन से मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी हो सकते हैं. कांग्रेस अजय निषाद को टिकट दे सकती है क्योंकि वह 2014 से लगातार मुजफ्फरपुर के सांसद बने हुए हैं. 2014 में उन्होंने कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को दो लाख 22 हजार के करीब वोट से हराया था. कांग्रेस यह मानती है कि अजय निषाद आते हैं तो उनकी जीत सुनिश्चित होगी. अभी महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पास ही है.

अजय निषाद आरजेडी के टिकट पर मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली कुढ़नी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में आए थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2019 में अजय निषाद ने मुकेश सहनी की पार्टी के उम्मीदवार राज भूषण चौधरी निषाद को हराया था. हालांकि इस बार बीजेपी ने राज भूषण चौधरी निषाद को ही मुजफ्फरपुर से प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में अजय निषाद तीसरी बार सांसद बनेंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें- बेटी की जीत के लिए अशोक चौधरी लगाएंगे जान... शांभवी पर चिराग पासवान ने क्यों जताया भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget