एक्सप्लोरर

Arrah Crime: आरा में 8 साल की बच्‍ची से दरिंदगी, रात के अंधेरे में खेत ले जाकर गांव के युवक ने किया गंदा काम

Arrah News: भोजपुर के चरपोखरी इलाके की घटना है. सदर अस्‍पताल में बच्‍ची का इलाज किया जा रहा है. महिला थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

आरा: बिहार के भोजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. भोजपुर के चरपोखरी इलाके में एक 8 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है. गांव के ही एक युवक ने बच्‍ची के साथ गंदा काम किया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्‍ची को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.  

बच्‍ची के घर वालों ने बताया कि घटना रव‍िवार रात की है. बच्‍ची घर में सो रही थी. इसी दौरान आरोपित चुपके से घर के अंदर दाखिल हुआ और बच्‍ची को उठा कर अपने साथ खेत की ओर लेकर चला गया. इसके बाद उसने दुष्‍कर्म किया और फरार हो गया. घटना के बाद बच्‍ची किसी तरह वहां से घर पहुंची और परिवार वालों को इसके बारे में जानकारी दी. पर‍िवार वाले ने इसके बाद महिला थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 

ये भी पढ़ें- National MSME Award 2022: एमएसएमई आवार्ड के लिए बिहार का चयन, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया क्‍यों है खास?

सदर अस्‍पताल में चल रहा इलाज 

बच्‍ची की तबीयत काफी खराब हो गई है. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां फ‍िलहाल उसका इलाज किया जा रहा है. पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं, महिला थाना की थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को दुष्‍कर्म की शिकायत मिली है. बच्‍ची के परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है. बच्‍ची को मेडिकल के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया था. घटना में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Nawada Crime: 3 बेटियों के पिता ने बेटे की चाह में पहले रचाई दूसरी शादी फ‍िर पहली पत्‍नी को गला घोंटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget