एक्सप्लोरर

Nawada Crime: 3 बेटियों के पिता ने बेटे की चाह में पहले रचाई दूसरी शादी फ‍िर पहली पत्‍नी को गला घोंटकर मार डाला

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छोटी गुलनी गांव की घटना है. 2006 में सतेंद्र यादव के साथ आभा देवी की शादी हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नवादा: बेटा-बेटी एक समान, इसे तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी कुछ और है. नवादा में एक युवक ने बेटे की चाह में पहले दूसरी शादी रचाई इसके बाद पहली पत्‍नी की गला घोंटकर हत्‍या कर दी. मामला नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छोटी गुलनी गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्‍जे में ले लिया है. 

बताया जा रहा है कि नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छोटी गुलनी गांव में बेटा नहीं होने से पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव के निवासी रामजी यादव की पुत्री आभा देवी की शादी 2006 में पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छोटी गुलनी गांव के सतेंद्र यादव के साथ हुई थी. मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही आभा देवी को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे. तीन बेटी के बाद भी बेटा नहीं होने पर सतेंद्र यादव ने 2015 में दूसरी शादी कर ली. इसके बाद सतेंद्र यादव की दूसरी पत्‍नी भी आभा देवी को प्रताड़ित करती थी.  

ये भी पढ़ें- Patna Crime: पटना में रात दो बजे बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीटा, अस्‍पताल ले जाने के दौरान मौत

कई बार मायके वालों ने समझाने की कोशिश की 

आभा देवी के भाई ने बताया कि सतेंद्र यादव को उन लोगों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था. वह अक्‍सर मारपीट करता था. तीन दिन पहले फोन कर कहा था कि अपनी बहन को लेकर चले जाओ, नहीं तो जान मार देंगे. इसी बीच सोमवार को गला दबाकर हत्या कर दी. हत्‍या के बाद सतेंद्र यादव के गांव के लोगों ने हम लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद पूरी घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. थाना प्रभारी ने कहा है कि लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: बिहार में कांग्रेस-लेफ्ट-आरजेडी ने फिर किया प्रदर्शन, कहा- सीएम नीतीश कुमार करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget