एक्सप्लोरर

Arrah Crime: खेत में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, विरोध करने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या

Bihar News: मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय चंद्रदीप यादव के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने शराब माफिया पर आरोप लगाया है.

आरा: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक खेत में अवैध शराब बनाने को लेकर विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या (Arrah Crime) कर दी गई. बताया जा रहा है कि सनैया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर गुरुवार की रात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. शव को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दुल्हीनगंज गांव के चिमनी भट्टा से बरामद किया है. घटना सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

चंद्रदीप यादव गांव में ही खेती करते थे

मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सनैया गांव वार्ड नौ निवासी 45 वर्षीय चंद्रदीप यादव के रूप में हुई है. चंद्रदीप यादव गांव में ही खेती करते थे. इस घटना को लेकर चंद्रदीप यादव की पत्नी धर्मशिला देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर पूर्व के विवाद में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया कि गुरुवार की रात सभी लोग एक साथ खाना खा रहे थे. खाना-खाने के बाद चंद्रदीप गांव के ही बाहर शौच के लिए गए थे. काफी देर तक घर वापस नहीं आए. इसके बाद हम लोग काफी खोजबीन किए लेकिन कोई पता नहीं चल सका.

'शराबी फसल को बर्बाद कर देते थे'

आगे चंद्रदीप यादव की पत्नी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा कि दुल्हीनगंज बाजार के चिमनी भट्ठा के पास चंद्रदीप यादव हैं. हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वो मृत अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं. गांव के खेत में तिलहन की फसल लगाई गई थी उसी खेत में शराब माफिया द्वारा शराब की भट्टी चलाई जाती थी. शराब के नशे में शराबी तिलहन की फसल को बर्बाद कर देते थे जिसका विरोध मेरे पति करते थे. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. चिमनी भट्टी वालों ने ही मेरे पति की पीट-पीटकर हत्या की है.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामविलास ने बताया कि परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. शव पर कोई बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है. शरीर में कुछ जगह खरोच के निशान पाए गए हैं लेकिन एक डॉक्टर की मेडिकल टीम का गठन कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha News: बिहार में आगे नहीं चल पाएगी महागठबंधन की सरकार! उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget