एक्सप्लोरर

Arrah Firing: नाच के दौरान चल गई गोली, तिलक समारोह में मची भगदड़, CRPF जवान के बेटे की मौत

Bihar Crime: सीआरपीएफ जवान आनंद कुमार के बेटे आर्यन कुमार की मौत हुई है. मृतक 10वीं का छात्र था. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आरा: आरा के भोजपुर में तिलक समारोह के दौरान गोली लगने से सीआरपीएफ जवान के बेटे की मौत हो गई. घटना जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव की है.  गोली लगने के बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना को लेकर गांव में अफरा–तफरी मच गई.  मृतक को गोली गर्दन के बीचों बीच लगी है. 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान आनंद कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार था. वह 10 वीं का छात्र था. मृतक आर्यन के पिता सीआरपीएफ जवान हैं और वे राजगीर में पोस्टेड हैं. 

इधर, मृतक आर्यन के बड़े भाई अभय ने बताया कि वो अपने छोटे भाई के साथ गांव के ही गुड्डू के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, जहां तिलक के दौरान घर के बगल में ही नाचने-गाने का प्रोग्राम था. तिलक समारोह में सभी लोग नाच देख रहे तभी आर्यन खाना खाने के बाद नाच प्रोग्राम देखने के लिए चला गया, उसी दौरान किसी ने गोली चला दी.  गोली लगते ही आर्यन जमीन पर जा गिरा और नाच प्रोग्राम में भगदड़ मच गई. जिसके बाद हम लोग उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई. अभय ने बताया कि घर से फोन आने के बाद हमने बोला कि अब घर चलते हैं लेकिन आर्यन नहीं माना और नाच देखता रहा. 

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने दी ये जानकारी

वहीं इस घटना पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चांदी थाना अंतर्गत भदवर गांव में रात्रि में तिलक समारोह के दौरान कुछ प्रोग्राम चल रहा था और इसी प्रोग्राम के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति के गले में गोली लग गई थी बाद में उसकी मृत्यु हो गई. अभियुक्त की पहचान की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. आर्यन की गोली लगने की सूचना मिलने के बाद मां संजू देवी सदर अस्पताल पहुंची. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.  मां, भाई समेत परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. 

इसे भी पढ़ें: Kharge के बेटे प्रियांक के दिए गए PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान पर भड़की BJP, कहा- बबूल के पेड़ में आम नहीं फल सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget