एक्सप्लोरर

Arrah News: बहन को कुछ बताना चाहता था भाई, रात में हो गया मर्डर, आरा में SI के बेटे की हत्या से हड़कंप

Bihar Crime News: युवक नवादा थाना क्षेत्र के मिल्की अनाइट मोहल्ले का रहने वाला था. सप्ताह में एक बार घर आता था. पुलिस का कहना है कि युवक को नशे की लत थी.

आराभोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के मिल्की अनाइठ मोहल्ले से गुरुवार (15 जून) की रात एसआई रमेश कुमार सिंह के बेटे रवि रंजन उर्फ बिट्टू (22 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. युवक चांदी गांव स्थित बालू घाट पर काम करता था. पांच-छह दिन या सप्ताह में कभी घर आया करता था.

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसने अपनी बहन से फोन पर बात की थी कि वह आज घर आएगा. उसने अपनी बहन के मोबाइल पर एक मैसेज किया था जिसमें उसने लिखा था कि एक बात बतानी है. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. भाई का मैसेज आने के बाद जब उसकी बहन ने मैसेज किया तो उसके भाई का रिप्लाई नहीं आया.

चचेरे भाई को भी बिट्टू ने किया था फोन

मृतक रवि रंजन उर्फ बिट्टू के जीजा राहुल कुमार ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई को भी फोन किया था कि तुम बाइक लेकर आना, मैं आज घर आऊंगा. इसके बाद उसके चचेरे भाई ने कहा जब पापा बाइक लेकर आएंगे तो वह चला आएगा. इसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इसी बीच रात करीब नौ बजे उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि भाई की मौत हो गई है. उसका शव मिल्की अनाइठ मोहल्ले में पड़ा है. सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब पुलिस को सूचना दी गई.

जीजा राहुल कुमार ने अपने साले के साथ छिनतई के दौरान नशा खिलाकर, पिटाई कर उसकी हत्या करने और उसके पास रहे मोबाइल एवं पैसे को छीन लेने की आशंका जताई है. किसी प्रकार के विवाद या दुश्मनी से इनकार किया है. बताया जाता है कि बिट्टू पहले काफी नशा करता था. नशे की लत को छुड़ाने के लिए उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया जा चुका है.

युवक की मौत पर पुलिस ने क्या कहा?

वहीं पुलिस द्वारा बनाई गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में युवक की मौत नशे के बाद पिटाई करने से हुई है ऐसी आशंका जताई गई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. नवादा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि युवक पहले से ही नशा करता रहा है. घटनास्थल से भी कुछ आपत्तिजनक सामान मिले हैं. युवक का पहले भी पटना के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज हो चुका है.

यह भी पढ़ें- Opposition Party Meeting: 'कछुए की सवारी समुद्र में है तो...', विपक्षी एकता पर क्या बोली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget