एक्सप्लोरर

Army Recruitment: दानापुर में आर्मी बहाली को लेकर आया बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों के लिए है खास

Army Recruitment Update: दानापुर में प्रादेशिक सेना की भर्ती स्थगित कर दी गई है. यूपी के उम्मीदवारों को रोका गया. जिलेवार भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. इसकी घोषणा एएसपी भानु प्रताप सिंह ने की.

Army Recruitment: पटना से सटे दानापुर में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती यानी टेरिटोरियल आर्मी की बहाली जो 20 और 21 नवंबर को होने वाली थी. उसे रीशेड्यूल कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के अभ्यार्थियों की बहाली को भी आर्मी ने आगे बढ़ा दिया है. फिलहाल इस बहाली पर रोक लग गया है और आगे जिलेवार बहाली की प्रक्रिया की जाएगी. इसकी जानकारी सोमवार को दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि बीआरसी दानापुर में प्रादेशिक सेना की होने वाली खुली भर्ती को 20 और 21 नवंबर को रद्द करके आगे बढ़ा दिया गया है.

एएसपी भानु प्रताप सिंह ने दी जानकारी

एएसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाले अभ्यार्थियों को फिलहाल आने से मना किया गया है और आने वाले समय में सूचना देकर जिलेवार बहाली की जाएगी. बता दें कि 16 नवंबर को टेरिटोरियल आर्मी बहाली की जा रही थी. दानापुर में भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए थे जिसके बाद प्रशासन ने लाठियां चटकाते हुए भीड़ को तितर बितर किया था. जिसके बाद 16 नवंबर की बहाली को रद्द कर दिया गया था.

प्रशासन की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

इसको लेकर पटना प्रशासन की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. इसमें लिखा है कि 'बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण, उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए 20-21 नवंबर 2024 को निर्धारित भर्ती रैली को आगे बढ़ाकर पुनर्निर्धारित किया गया है. अब यह रैली जिलेवार आयोजित की जाएगी. जिलेवार नए कार्यक्रम की सूचना जल्द दी जाएगी.'

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'BJP के साथ कोई रह ही नहीं सकता', अखिलेश सिंह के बयान से बिहार में क्यों तेज हुई सियासी चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget