एक्सप्लोरर

गयाः एक ही चिता पर आर्मी जवान और उसकी पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार, नम हुईं लोगों की आंखें

आर्मी जवान अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश करने लिए मथुरा कैंट से गया के गुरारू के लिए निकले थे. रविवार की देर शाम कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

गयाः सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सोमवार को गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव के रहने वाले आर्मी जवान पिंटू सिंह, उनकी पत्नी काजल और बेटे रेहान का अंतिम संस्कार किया गया. गया के विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर आर्मी जवान और उनकी पत्नी को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. यह सब देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

इसके पूर्व आर्मी जवान और उनके परिवार के शव को गया के आर्मी कैंप में लाया गया. शव को तिरंगे में लपेट कर श्मशान घाट पर लाया गया. यहां सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.

कैमूर के दुर्गावती में हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि आर्मी जवान अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश करने लिए मथुरा कैंट से गया के गुरारू के लिए निकले थे. रविवार की देर शाम कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया था जिसमे आर्मी जवान पिंटू सिंह, पत्नी काजल देवी और बेटे रेहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. घटना में आठ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए तुरंत भर्ती कराया गया था.

आर्मी जवान के बेटे को दफनाया गया

आर्मी जवान के भाई सूचित सिंह ने बताया कि गुरारू के डीहा गांव में खुद के नए घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम था. उसी में शामिल होने के लिए वे छुट्टी लेकर मथुरा आर्मी कैंट से कार से सभी लोग डीहा गांव आ रहे थे. रास्ते मे ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. बताया कि उनके भाई और उसकी पत्नी को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया जबिक बेटे रेहान को दफनाया गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः जिस प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या उसी को दिया धोखा, दूसरी शादी करने के दौरान गिरफ्तार

बिहारः दो हत्याओं से दहला हाजीपुर, सड़क के किनारे और रेलवे ट्रैक से शव मिलने के बाद मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget