एक्सप्लोरर

बिहार: नाबालिग को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे JDU नेता, वीडियो वायरल

वायरल हो रहे विडियो में जदयू नेता और पूर्व विधायक विजेंद्र यादव एक नाबालिग लड़के को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं.वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. पुलिस ने हथियार को भी जब्त कर लिया है.

आरा: इन दिनों एक विडियो राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही है इस वायरल हो रहे विडियो में जदयू नेता और पूर्व विधायक विजेंद्र यादव एक नाबालिग लड़के को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा किशोर नाबालिग लग रहा है. वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. पुलिस ने हथियार को भी जब्त कर लिया है.

मामला भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दरअसल इस वीडियो के वायरल होने के कारण उनके खिलाफ पुलिस ने यह एक्शन लिया है. वायरल वीडियो में जेडीयू नेता और इसबार विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से जेडीयू के उम्मीदवार विजेंद्र यादव दिख रहे हैं, जो एक लड़के को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं.

इस वायरल हो रहे वीडियो में विधायक की लाइसेंसी बंदूक से एक लड़का फायरिंग करते दिख रहा है. वीडियो में विधायक भी लड़के के पीछे ही खड़े नजर आ रहे हैं. यह वीडियो किसी भीड़भाड़ वाले इलाके की लग रही है. इस वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक के खिलाफ गड़हनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया गया है.

भोजपुर एसपी हर किशोर ने बताया कि पूर्व विधायक के कहने पर ही दूसरा लड़का घनी आबादी वाले क्षेत्र में गोली चला रहा था. इसलिए लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में उनकी बंदूक को जब्त कर लिया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कानून कार्रवाई करने का आदेश डीएसपी और संबंधित थाने को दिया था.

कानूनी कार्रवाई होने के बाद पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने एफआइआर दर्ज करने और लाइसेंसी बंदूक जब्त किए जाने की प्रक्रिया को गलत बताया है. पूर्व विधायक ने नियमों का हवाला देकर जिलाधिकारी के आदेश पर शस्त्र जमा करने की बात कही थी. बताया जाता है कि शस्‍त्र लाइसेंस रखने की नई गाइडलाइन के तहत भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को एक लाइसेंसी बंदूक जमा करने का आदेश दिया था.

संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने वायरल वीडियो को तीन महीने पहले का बताया है. उनके अनुसार यह कोई भी हर्ष फायरिंग का वीडियो नहीं है. वे दीपावली के समय हथियार टेस्टिंग के लिए घर पर ही फायरिंग कराए थे. बिना किसी जांच और सत्यापन के एफआइआर दर्ज की गई है. पूर्व विधायक के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश पर उन्‍होंने चार जनवरी को ही आरा की एक लाइसेंसी दुकान पर शस्त्र जमा कर दिया था. बावजूद, दुकान से पुलिस ने शस्त्र जब्त कर अपराध किया है. नियमों का उल्लंघन किया है.

बताते चलें कि जेडीयू नेता व पूर्व विधायक इस बार जेडीयू की टिकट पर भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे. ये पहले लालू यादव की पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे. चुनाव में टिकट लेने के लिए इन्होंने पाला बदलकर जेडीयू का दामन थाम लिया था. लेकिन विजेंद्र यादव अपने ही छोटे भाई और आरजेडी के बाहुबली नेता अरुण यादव की पत्नी किरण देवी से चुनाव हार गए. किरण देवी ने इन्हें रिकार्ड मतों से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget