एक्सप्लोरर

Anand Mohan News: CM नीतीश के लिए 'भविष्यवाणी', आनंद मोहन की जुबानी, विपक्षी एकता पर कही बड़ी बात

Opposition Parties Meeting in Patna: आनंद मोहन सिंह ने सहरसा स्थित सर्किट हाउस में मीडिया को बयान दिया. उन्होंने महागठबंधन की सरकार की जमकर तारीफ की.

सहरसापटना में 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर देश भर की नजर है. देश भर के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया लगातार आ रही है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इसकी अगुवाई कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी लगातार हमलावर है. इन सबके कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) ने विपक्षी एकता को लेकर बुधवार (21 जून) को बड़ी बात कह दी है. सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्होंने भविष्यवाणी भी कर दी.

आनंद मोहन बोले- यह गंभीर व्यक्ति की गंभीर पहल

आनंद मोहन सिंह बुधवार को सहरसा के सर्किट हाउस में पहुंचे थे. सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महागठबंधन की सरकार की जमकर तारीफ की. 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि ये गंभीर व्यक्ति की गंभीर पहल है. बिहार की कोई भी पहल आजतक असफल नहीं हुई है. 

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने यह भी कहा कि इसमें जो भी पहल कर रहे हैं मैं उनका स्वागत करता हूं. स्वागत करूंगा. इस मौके पर आनंद मोहन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश्वर प्रसाद सिंह, आरजेडी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार बबलू, अनिल यादव, अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे.

एम्स को लेकर पूर्व सांसद ने क्या कहा?

आनंद मोहन ने कहा कि जो छह एम्स की घोषणा की गई थी उसमें सहरसा ही एक जगह है जहां 218 एकड़ जमीन उपलब्ध है. इसके बावजूद जो पक्षपात हो रहा है ये ठीक नहीं है. जिस तरह से यहां एक-एक क्षेत्रीय कार्यालयों को चाहे शिक्षा, चिकित्सा या कोई अन्य क्षेत्र हो सबको हटाने की साजिश चल रही है. यह बहुत शर्मनाक है. इन सबके खिलाफ आक्रोश है. तीन जुलाई को हम लोग तय करेंगे और इसी महीने में एक ऐतिहासिक बंद की घोषणा करेंगे. चक्का जाम करेंगे.

यह भी पढ़ें- Opposition Unity: विपक्षी एकता की बैठक या अपनी-अपनी तैयारी? AAP ने लगाया पोस्टर- 'देश के लाल, केजरीवाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget