एक्सप्लोरर

Opposition Unity: विपक्षी एकता की बैठक या अपनी-अपनी तैयारी? AAP ने लगाया पोस्टर- 'देश के लाल, केजरीवाल'

Bihar News: 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. पटना में लगे बैनर पोस्टर से ऐसा लग रहा है कि पार्टी के नेता अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं. आप की ओर से जोनल प्रभारी ने पोस्टर लगवाए हैं.

पटना: 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में पटना में विपक्षी एकता की बैठक होने जा रही है. इसमें देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे. बैठक विपक्षी एकता के लिए होने वाली है, लेकिन पटना में लगे बैनर पोस्टर से ऐसा लग रहा है कि पार्टी के नेता अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं. पोस्टर के जरिए अपने नेता को सुपर बता रहे हैं. पटना के चौक-चौराहों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है 'देश के लाल, केजरीवाल'. पोस्टर लगाने वाले आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी आरएन सिंह हैं.

पोस्टर से नीतीश कुमार गायब

इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की बड़ी तस्वीर लगाई गई है. साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं आम आदमी पार्टी के तीन अन्य नेताओं की तस्वीर लगाई गई है. विपक्षी एकता की अगुवाई करने वाले सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं लगाई गई है. इस पोस्टर में लिखा हुआ है 'देश के लाल अरविंद केजरीवाल का बिहार की क्रांतिकारी धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन है'.

बैठक से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गया है. विपक्षी एकता को लेकर पहले भी चिराग पासवान, प्रशांत किशोर और सुशील कुमार मोदी कह चुके हैं कि सभी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री की रेस में हैं. चिराग पासवान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि विपक्षी एकता हो रही है. इसमें सभी लोग हाथ उठाकर फोटो खिंचवाएंगे, लेकिन इससे होने वाला कुछ नहीं है क्योंकि सबकी अपनी महत्वाकांक्षा है.

तो क्या सच होगी सुशील मोदी की बात?

बता दें कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने यह बात कही है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने दम पर सरकार बनाई है. ममता बनर्जी ने अपने दम पर सरकार बनाई है. नीतीश कुमार कभी आरजेडी तो कभी बीजेपी के सहारे मुख्यमंत्री बनते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार की बात लोग क्यों सुनेंगे?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दूल्हा, दुल्हन, जयमाल, बाराती, ऐसे शब्दों से सुशील कुमार मोदी ने समझा दिया विपक्षी एकता का हिसाब-किताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget