एक्सप्लोरर

2024 में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को कितनी सीटें आएंगी? बेतिया वालों को बता गए अमित शाह

Amit Shah News: अमित शाह ने रविवार को बेतिया के रमना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इसी दौरान वो आरजेडी और कांग्रेस पर भड़के. जानिए क्या कुछ कहा है.

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (19 मई) को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बेतिया पहुंचे. बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की. बेतिया के रमना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अब तक के हुए चार चरण के चुनाव में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 270 सीट पार कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को दो और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 40 सीट भी नहीं मिलेगी.

अमित शाह ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं कोई आरक्षण नहीं हटा सकता, संविधान नहीं बदल सकता. दक्षिण में कांग्रेस ओबीसी का हिस्सा काट कर मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दे रही है. लालू यादव वोट बैंक और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं.

कांग्रेस ने गरीबों का भला नहीं किया: अमित शाह

आगे अमित शाह ने कहा कांग्रेस ने गरीबों की राजनीति की लेकिन गरीबों का भला नहीं किया. नरेंद्र मोदी की सरकार मुफ्त अनाज, नल में जल, फ्री गैस सिलेंडर, मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड दे रही है. वहीं लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि पीओके (Pok) भारत का हिस्सा है जबकि कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है. फारूक अब्दुल्ला कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है. खरगे भी यही कहते हैं, लेकिन बीजेपी का कार्यकर्ता एटम बम से नहीं डरता है. हम पीओके (Pok) लेकर रहेंगे.

अमित शाह ने कहा कि पहले लगातार पाकिस्तान हमला करता था लेकिन, मुस्लिम वोट बैंक के चलते कांग्रेस कार्रवाई नहीं करती थी. नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 हटाया. पहले आजादी के नारे कश्मीर में लगते थे. हड़ताल होते थे. पत्थर चलते थे, अब ये सारे काम पीओके में होता है.

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबको कोरोना वैक्सीन फ्री में लगवाई. राहुल गांधी कहते थे कि ये मोदी का टीका है नहीं लेंगे. बाद में रात को अंधेरे में प्रियंका वाड्रा के साथ वैक्सीन लगवाई. 

यह भी पढ़ें- Elections 2024: हिना शहाब, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के पक्ष में उतरे पप्पू यादव, कर डाली PM मोदी के लिए ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget