एक्सप्लोरर

Elections 2024: हिना शहाब, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के पक्ष में उतरे पप्पू यादव, कर डाली PM मोदी के लिए ये भविष्यवाणी

Bihar Politics: पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा है. अब वो आरजेडी उम्मीदवारों के पक्ष में उतर गए हैं और राहुल गांधी के रायबरेली से 4 लाख वोटों से जीतने की बात कर रहे हैं.

 Pappu Yadav On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और एनडीए की इस बार लोकसभा चुनाव में भीषण हार तय है. जनता के बीच इस बार उनकी कोई वेव नहीं है. राहुल गांधी 4 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार होंगे. रायबरेली ने हमेशा देश को प्रधानमंत्री दिया है. ये कहना है पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) का. उन्होंन रविवार (19 मई) को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पीएम गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं. वहीं स्मृति ईरानी को अहंकार की रानी बताया.  

पीएम मोदी पर क्या बोले पप्पू यादव?

पप्पू यादव ने कहा, "मैंने रायबरेली और अमेठी के कई गांवों का दौरा किया है. अपने अनुभव से बता रहा हूं कि देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है. पीएम गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं. उनको राम पर भरोसा था. पहले उन्हें हनुमान जी ने कर्नाटक में हराया. वैसे ही इस बार राम जी देश में हराएंगे. पीएम पर कोई विश्वास नहीं कर रहा है. फिर से अगर कोई नया खेल या नई चाल नहीं चली, तो उनका जाना तय है." 

पप्पू यादव ने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बचे हुए चरणों हम और हमारे साथी सीवान में हीना साहब, पाटलिपुत्र में मीसा भारती, पटना साहिब में अंशुल अभिजीत, सारण में रोहिणी आचार्य, बक्सर में अनिल चौधरी और जहानाबाद में वहां के साथियों के साथ के मत के अनुसार मुनिलाल को समर्थन देंगे.

इसके अलावा हम और हमारे साथी कांग्रेस, माले, सीपीआई और सीपीएम के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे, जो इंडिया ब्लॉक को मजबूत करें. हालांकि पप्पू यादव ने ये भी कहा कि आरजेडी के उम्मीदवार आम लोगों के साथ संपर्क में नहीं हैं. 

'शहाबुद्दीन साहब को न्याय नहीं मिला'

पप्पू यादव ने मरहूम शहाबुद्दीन और उनकी पत्नी हिना शहाब का समर्थन करते हुए कहा कि जिन परिस्थितियों में शहाबुद्दीन साहब की मौत हुई, वह संदिग्ध है. उन्हें न्याय नहीं मिला. उन्होंने आरजेडी का नाम लिए बिना कहा कि अपनों ने भी न्याय की लड़ाई नहीं लड़ी. वे पहले ऐसे आदमी थे, जिन्हें अंतिम मिट्टी भी नहीं मिली. इसलिए सिवान की जनता हिना शहाब को वोट करे.

पप्पू ने कहा सिवान के सारे नेता और बिहार के सभी साथी वहां जाकर शहाबुद्दीन साहब के लिए न्याय को जिताएंगे. मेरी जरूरत हुई तो हम भी जाएंगे. सिवान का निर्णय पारिवारिक है. जब तक जिंदा हूं, शहाबुद्दीन साहब के परिवार के साथ खड़ा रहूंगा. ये मेरा व्यक्तिगत निर्णय है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Elections 2024: मुसलमानों के आरक्षण वाले लालू यादव के बयान से जयराम रमेश का किनारा, पटना में बताई कांग्रेस की नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget