एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: बिहार में गरजे अमित शाह, कहा- भ्रष्टाचार करने वालों के साथ नीतीश कुमार सत्ता का राज भोग रहे

Amit Shah Bihar Tour: अमित शाह ने कहा कि 2024 में 40 की 40 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दीजिए. 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है.

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार (05 नवंबर) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे. मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह बिहार की महागठबंधन सरकार (Bihar Mahagathbandhan Sarkar) पर खूब गरजे. अमित शाह ने कहा कि इंडी अलायंस का एक ही एजेंडा है नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का विरोध करना. भ्रष्टाचार करने वालों के साथ नीतीश कुमार सत्ता का राज भोग रहे हैं. आज लालू की गोद में बैठे हैं. तय आपको करना है कि 2जी घोटाला करने वाला इंडी अलायंस चाहिए या 5जी देने वाली मोदी सरकार.

सभा में आए लोगों से अमित शाह ने कहा कि 2024 में 40 की 40 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दीजिए. 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है. क्योंकि आपने जब-जब आशीर्वाद दिया एक पलटू राम (नीतीश कुमार) ने जनादेश का द्रोह किया. अमित शाह ने लोगों से सवाल पूछा कि आपने लालू के जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था कि नहीं दिया था? ये पलटूराम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के जनादेश का द्रोह किया. बिहार में जंगलराज की भेंट चढ़ाने का काम नीतीश कुमार ने किया है.

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 का आयोजन हुआ. दिल्ली घोषणा पत्र को सभी देशों ने सर्वसम्मति के साथ स्वीकार कर नरेंद्र मोदी का सम्मान किया है. गृह मंत्री ने सभा में आए लोगों से कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं है? 370 हटना चाहिए था या नहीं? जेडीयू-आरजेडी का नाम लेते हुए कहा कि कई लोगों ने विरोध किया था. कहा था खून की नदियां बहेंगी. लालू यादव का नाम लेते हुए कहा कि खून की नदियां छोड़ो किसी की हिम्मत नहीं हुई कंकड़ चलाने की. नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके सबको सीधा करने का काम किया. चांद पर तिरंगा पहुंच गया. नया संसद भवन बना. महिलाओं को आरक्षण दिया. 

तेल-पानी एक नहीं हो सकता: अमित शाह

कार्यक्रम के दौरान नीतीश-लालू पर अमित शाह ने जमकर हमला किया. अमित शाह ने कहा, "नीतीश बाबू प्रधानमंत्री छोड़ दो, इंडिया गठबंधन ने संयोजक नहीं बनाया. मैंने पहले भी कहा था कि तेल-पानी एक नहीं हो सकता है. आगे-आगे देखिए लालू यादव क्या करते हैं. आप हर रोज छटपटा रहे हैं. लालू जी से निकलना तो है लेकिन रास्ता नहीं बना है इसलिए कांग्रेस पर भी भड़ास निकालते हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अमित शाह की सभा से पहले नीतीश कुमार ने की अपनी पार्टी के दो बड़े नेताओं से मुलाकात, समझिए मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget