एक्सप्लोरर

बिहार में छात्र आंदोलन होगा खत्म? शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्र

Bihar News: अब छात्रों का आंदोलन जल्द ही खत्म हो सकता है क्योंकि शिक्षा विभाग ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर अमल किया जाएगा. इसको लेकर छात्र नेता और बड़े अधिकारियों के बीच बैठक हुई.

पटना की गर्दनीबाग में पिछले 13 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) के पैटर्न में बदलाव किया जाए और भर्ती से जुड़ी 14 सूत्री मांगों को भी माना जाए. विपक्षी दल छात्रों के समर्थन में खड़े हैं.

अब लग रहा है कि ये जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि शिक्षा विभाग ने छात्रों के आंदोलन को खत्म करने की पहल तेज कर दी है.  शिक्षा विभाग ने BPSC को पत्र लिखकर TRE4 परीक्षा के कई पेटर्न चेंज करने का आदेश बिहार लोकसभा आयोग को दिया है.

गोपालगंज में NIA की रेड, साइबर फ्रॉड केस में तलाशी! 6 लैपटॉप जब्त

छात्र नेता और शिक्षा विभाग के बीच हुई मुलाकात

दरअसल, सोमवार को कई छात्र नेताओं ने शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों से मुलाकात की. इसके बाद कल शाम को ही विभाग ने लेटर जारी करके बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को पत्र लिखा है, जिसमें TRE 4 की आगामी पीटी परीक्षा के सिलेबस में बाल मनोविज्ञान के 50 प्रतिशत प्रश्न और सामान्य ज्ञान/सामान्य अध्ययन ( GK/GS) के 50 प्रतिशत प्रश्न लेने को कहा गया है. GK/GS के प्रश्नों में से 30 प्रतिशत प्रश्न बिहार से संबंधित रखने के लिये BPSC को आदेश दिया गया है.

शिक्षा विभाग ने BPSC अध्यक्ष को लिखा पत्र

शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रोशन ने सोमवार को बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा. इसमें बताया गया कि छात्र संघ द्वारा TRE-4 को लेकर कुछ मांगे रखी गई हैं.  छात्रों की मांग है कि जो उम्मीदवार B.Ed. या B.El.Ed. जैसी शिक्षक प्रशिक्षण की करता है, उन्हें बाल मनोविज्ञान और पढ़ाने के तरीकों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे शिक्षकों  के पढ़ाने के तरीकों में सुधार हो सकेगा. ऐसे में TRE 4 की आगामी पीटी परीक्षा के सिलेबस में बाल मनोविज्ञान के 50 प्रतिशत प्रश्न और GK/GS के 50 प्रतिशत प्रश्न शामिल करने के लिए कहा है.

GK/GS के 30% प्रश्न बिहार से जुड़े होंगे

विभाग ने GK/GS के प्रश्नों में से भी 30% प्रश्न बिहार से संबंधित यानी बिहार का गौरवशाली इतिहास, बिहार की राजनीति, बिहार की आर्थिक एवं भौगोलिक क्षेत्र के सामान्य ज्ञान से संबंधित शामिल करने के लिए कहा है. सचिव राजीव रोशन ने पत्र में लिखा है कि छात्र संघ द्वारा एक अभ्यर्थी एक परिणाम की मांग की गई है.  इन सभी के मद्देनजर विभाग द्वारा BPSC से अनुरोध किया गया है कि छात्र संघ द्वारा उठाए गई मांगों के संबंध में आगे की कार्रवाई करने के काम शुरू किया जाए. 

छात्र नेता ने दी जानकारी

वहीं, छात्र नेता सौरभ ने बताया कि सोमवार (24 अगस्त) की दोपहर हमारी चार बड़े अधिकारियों से बातचीत हुई, जिनमें शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष एम.एस त्यागराजन, अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और पटना के DM  कुंदन कुमार शामिल थे. इन चारोंव अधिकारियों ने हमारी बात को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है. बातीचीत  सकारात्मक रही, लेकिन जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा.

 

 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget