एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच बिहार के DGP ने फोन उठाना किया बंद, मदद के लिए भटक रहे पुलिसकर्मी

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने डीजीपी से कहा कि आप बिहार के पुलिस प्रमुख हैं और सभी पुलिसकर्मीयों के अभिभावक हैं. आपका कर्तव्य है कि इस संकट में अपने पुलिस परिवार के सदस्यों के दुख को कम करें.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. रोजाना सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. बिहार पुलिस के कई जवान संक्रमण की जद में हैं. कितनों की अब तक संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. कोरोना काल में अपनी परवाह किए बिना जनता की सेवा में लगे इन कोरोना योद्धाओं के लिए सरकार की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है. यहां तक की बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल जो सभी पुलिसकर्मियों के हेड हैं, उन्होंने कोरोना काल में फोन उठाना बंद कर दिया है.

व्हाट्सएप पर मैसेज कर मांगी मदद

इस बात का खुलासा बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया है. उन्होंने कहा कि अजीब स्थिति है, अनेकों बार फोन लगाने पर भी डीजीपी फोन नहीं उठा रहे हैं. ऐसे में व्हाट्सएप पर पत्र रूपी मेसेज लिखकर उनसे मदद की मांग करनी पड़ी है. दरअसल, सोमवार को उन्होंने डीजीपी एसके सिंघल को मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, " मौजूदा समय में कोरोना से कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी औए उनका परिजन काफी प्रभावित है. लेकिन उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है. ऐसे में आग्रह हैं कि पुलिसकर्मीयो और उनके परिजनों के इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से हॉस्पिटलों में कुछ बेड की सुविधा की जाए."

डीजीपी से उन्होंने कहा, " आप बिहार के पुलिस प्रमुख हैं और सभी पुलिसकर्मीयों के अभिभावक हैं. आपका कर्तव्य है कि इस संकट में अपने पुलिस परिवार के सदस्यों के दुख को कम करें. कल मोतिहारी के दारोगा त्रिलोकि नाथ राय, विशेष शाखा के इंस्पेक्टर जयदेव भगत की अचानक मौत हो गई. आज सुबह 9:39 बजे आक्सीजन की कमी से बीमार किऊल जीआरपी इंस्पेक्टर राज किशोर प्रसाद की मृत्यु हो गई. इन सभी के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी संक्रमित हैं." 

फोन उठाने के लिए अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए

उन्होंने डीजीपी से कहा, "आपसे आग्रह है कि आपको स्तर से पहल की जाए. साथ ही मुख्यालय के किसी अधिकारी को बीमार पुलिसकर्मी के इलाज की व्यवस्था के लिए तत्काल मोबाइल नम्बर के साथ प्रतिनियुक्त किया जाए जिससे आसनी से हम लोग जुड़ कर बीमार पुलिसकर्मीयों की इलाज के लिए प्रयास करते रहे."

बिहार मे नाइट कर्फ्यू का किया एलान

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को ही देखते हुए सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है. साथ ही स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थान को 15 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही परीक्षाओं को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, बिहार पुलिस भर्ती की परीक्षाओं को इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है. 

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक के बाद सीएम नीतीश ने रविवार को पीसी की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि राज्य में 15 मई तक पार्क, मॉल, उद्यान, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे. सरकारी कार्यालयों को पांच बजे तक बंद कर दिया जाएगा. वहीं, सूबे के सभी दुकान अब 7 बजे के बजाय 6 बजे ही बंद हो जाएंगे. होम डिलीवरी की सुविधा रात 9 बजे तक रहेगी. वहीं, धर्मिक स्थलों को बंद रखने का फैसला जो 30 अप्रेल तक का था, उसे बढ़ा कर 15 मई तक किया गया है.

यह भी पढ़ें - 

तेजस्वी यादव ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूछा- अब तक क्या काम किया?


Bihar Night Curfew Guidelines: शादी में सिर्फ 100 लोग हो सकेंगे शामिल, जानें- नाइट कर्फ्यू के दौरान क्या हैं पाबंदियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget