एक्सप्लोरर

बक्सर सदर अस्पताल में कौन पी रहा शराब? फेंकी मिलीं बोतलें, 15 को पहुंचने वाले हैं नीतीश कुमार

Buxar News: इसके पहले भी 2024 में ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं. शक की सुई अस्पताल के कर्मचारियों पर टिकी है लेकिन जांच का विषय है. अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Buxar Wine Bottle News: बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है. सरकार की ओर से इसे सफल बनाने के लिए कई ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. बक्सर सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. सदर अस्पताल के परिसर से शराब की कई खाली बोतले मिली हैं जिससे सवाल उठ रहा है कि आखिर यहां कौन शराब पी रहा है?

शक की सुई अस्पताल के कर्मचारियों पर टिकी है लेकिन जांच का विषय है. इसके पहले भी 2024 में ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं. इस पूरे मामले पर बक्सर सदर अस्पताल के अधीक्षक शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने सोमवार (10 फरवरी) को अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "डीडीसी साहब से हमें इस बारे में जानकारी मिली, और मैंने तुरंत इस पर एक्शन लिया है. अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है." 

इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देश दिया कि वे आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच करें. किसी भी संदेहजनक गतिविधि पर नजर रखें. उन्होंने यह भी कहा कि वे अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाएंगे.

'दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी'

बक्सर सदर अस्पताल के अधीक्षक शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि शराब की बोतलें मिली हैं. हालांकि उन्होंने सफाई भी दी. कहा कि अस्पताल का इलाका घनी आबादी वाला है, इसलिए यह मुश्किल है कि यह पता चल सके कि यह बोतल कौन लाया? उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. अगर कैमरों से फुटेज की जांच की जाए तो शायद यह पता चल पाए कि शराब का सेवन अस्पताल के कर्मचारियों ने किया है या फिर किसी बाहरी की शरारत है. दूसरी ओर अस्पताल परिसर में शराब की बोतलों का मिलना इस बात का सबूत जरूर है कि जिले में इसका धंधा चोरी-छुपे जारी है. प्रगति यात्रा के तहत 15 फरवरी को नीतीश कुमार बक्सर भी पहुंचने वाले हैं. ऐसे में इस तरह की तस्वीर सरकार के दावे की पोल खोल रही है.

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: बिहार से प्रयागराज जाने वाले ध्यान दें! NH बंद, GT रोड जाम, यूपी से आया ये मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget