एक्सप्लोरर

AIMIM: ओवैसी की पार्टी बिहार में किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव? अख्तरुल ईमान ने किया सबकुछ साफ

Asaduddin Owaisi Party: एआईएमआईएम ने बिहार में सीमांचल की सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. वहीं, इन सब मुद्दों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने खास बातचीत की.

AIMIM: बिहार में ओवैसी की पार्टी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. एआईएमआईएम बिहार अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में यह जानकारी शुक्रवार को दी. उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीमांचल के किशनगंज, अररिया में हम लोग चुनाव लड़ेंगे. किशनगंज में मैं खुद प्रत्याशी हूं. सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार में नहीं लड़ेंगे. यह पार्टी का निर्णय है.

इसके अलावा काराकाट, दरभंगा, उजियारपुर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर में भी लड़ेंगे. अन्य सीटें और कौन सी होंगी? इसका ऐलान जल्द कर दिया जाएगा.
 
सीमांचल के मुद्दों पर की बात

अख्तरुल ईमान ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को हराना है. 'इंडिया' गठबंधन में हम लोग जगह चाहते थे, लेकिन हम लोगों को जगह नहीं दी गई. 'इंडिया' गठबंधन अगर सच में पीएम मोदी विरोधी है व सांप्रदायिक शक्तियों को हराना चाहता है तो जिन 13 सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे उन सीटों पर 'इंडिया' गठबंधन प्रत्याशी न दे. गरीबी है, पलायन सबसे अधिक है, अस्पताल ढंग के नहीं हैं, घरों का कटाव हो रहा है. यह सब यहां के बड़े मुद्दे हैं. यहां की स्थिति को बेहतर बनाने की लड़ाई मैं लड़ रहा हूं. सीमांचल के बेबस लाचार लोगों को मैं इंसाफ दिलाऊंगा.

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमांचल के अल्पसंख्यकों ने दूसरी पार्टियों को वोट दिया, लेकिन उनका विकास नहीं किया गया. अब यह लोग अपनी पार्टी एआईएमआईएम को वोट करेंगे. महागठबंधन के जो लोग हमको बीजेपी की 'बी' टीम कहते हैं. उनसे मेरा डिबेट करा दीजिए. उनकी असलियत सामने ला दूंगा.  सीएम नीतीश हमको 'बी' टीम बताते थे अब तो वो खुद बीजेपी के साथ चले गए. बीजेपी को हम लोग फायदा नहीं पहुंचाते. 

बता दें कि पिछले बार चुनाव में महागठबंधन सिर्फ एक मात्र सीट किशनगंज जीता था. कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला है. एनडीए में जेडीयू से मास्टर मुजाहिद आलम, महागठबंधन में कांग्रेस से मोहम्मद जावेद (मौजूदा सांसद), एआईएमआईएम से अख्तरुल ईमान प्रत्याशी हैं. वहीं, किशनगंज में मुस्लिमों की आबादी करीब 70% है.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: 'पिछली बार हम...', मुकेश सहनी के I.N.D.I.A में शामिल होने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget