एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में वंदे मातरम् पर 'घमासान', AIMIM MLA ने जताई आपत्ति तो भड़के BJP नेता, कही ये बात 

हम प्रवक्ता ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रगीत से आपत्ति है तो वे पाकिस्तान चले जाएं. ये वही लोग हैं, जो धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं. लेकिन भारत में यदि उन्हें रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा.

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) का बजट सत्र 25 फरवरी से  शुरू होने वाला है. ऐसे में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जनता सरकार से कई उम्मीदें लगाए बैठी है. लेकिन सत्र के शुरू होने से पहले राज्य में वन्दे मातरम् को लेकर बवाल मच गया है. दरअसल, गुरुवार को बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन और समापन में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया गया. हालांकि, राष्ट्रगीत गाने की बात पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के विधायक अख्तरुल इमान (Akhtarul Imaan) ने आपत्ति जताई है.

विधायक अख्तरुल इमान ने कही ये बात

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय गीत गाने के संबंध में अख्तरुल इमान ने कहा, " हमारा रुख साफ है. हम इस बात का विरोध करेंगे और विधानसभा में इसे नहीं गाएंगे. धार्मिक आस्था किसी पर थोपना नहीं चाहिए. ना ही आघात पहुंचाना चाहिए. धार्मिक आस्था का पालन करना और दूसरे का आदर करना हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है. आज उनके पास ताकत है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो जो चाहे करें. संविधान सभा में भी इसकी चर्चा हुई है. सेक्युलर देश में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश होनी चाहिए."

Bihar Crime: तालाब से मछलियां लूटने पहुंचे थे दबंग, महिला ने किया विरोध तो मार दिया चाकू

हम प्रवक्ता ने दी ये नसीहत

इधर, एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान के बयान पर सियासत शुरू हो गई है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के मुख्य प्रवक्ता विजय यादव (Vijay Yadav) ने अख्तरुल इमान के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रगीत से आपत्ति है तो वे पाकिस्तान चले जाएं. ये वही लोग हैं, जो धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं. लेकिन भारत में यदि उन्हें रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा. राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय गीत भी गाना होगा.

बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग

इधर, अख्तरुल इमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी (BJP) विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachol) ने कहा कि राष्ट्रीय गीत हमारी संस्कृति है. उन लोगों की मानसिकता इस्लामी स्टेट वाली है. यदि लेकिन यदि उन्हें गाने से आपत्ति है, तो सूर्य का प्रकाश, हवा और पानी क्यों लेते हैं. इस पर भी उन्हें आपत्ति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. हम विधानसभा अध्यक्ष से अपील करेंगे कि ऐसी मानसिकता के लोगों पर कार्रवाई की जाए. 

यह भी पढ़ें -

BSEB Matric Exam 2022: सेंटर के बाहर नकल के लिए पर्ची तैयार करते दिखे छात्र, खूब Viral हो रही है तस्वीर

Bihar News: मंदिर की जमीन देवी-देवताओं के नाम करने की प्रक्रिया शुरू, जल्द ही परिपत्र जारी करेगा विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget