एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: बिहार के इन 15 जिलों में दो दिनों तक फेसबुक-व्हाट्सएप समेत 22 एप्‍स से नहीं भेज सकेंगे मैसेज

Ban on 22 apps in 15 Districts of Bihar: फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वि‍टर समेत अन्‍य एप्‍स पर रोक लगाई गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है.

पटना: बिहार में अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. 15 जिलों में इंटरनेट पर लगाम लगाते हुए अगले दो दिनों तक फेसबुक, ट्वि‍टर, व्हाट्सएप समेत 22 सोशल साइट और एप्‍स पर मैसेज आने-जाने बैन कर दिया है. इसके अलावा यू-ट्यूब पर भी वीड‍ियो अपलोड करने पर रोक लगा दी गई है. गृह विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.   

इंटरनेट पर रोक लगाते हुए 22 सोशल साइट और एप्‍स पर जिन 15 जिलों में सरकार की ओर से रोक लगाई गई है, उनमें बेगूसराय, लखीसराय, वैशाली, कैमूर, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्‍सर, पश्‍च‍िम चंपारण, नवादा, समस्‍तीपुर और सारण शामिल हैं. दरअसल, अग्‍नि‍पथ स्‍कीम को लेकर जारी बवाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वि‍टर, क्‍यू क्‍यू, ट्यूबलर, क्‍यूजोन, स्‍काइप, वीवर, यू-ट्यूब, समेत 22 एप्‍स पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया है. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Protests Live Updates: जलती ट्रेन में यात्रा करने से बिहार के एक शख्स की मौत, विक्रमशिला से कर रहा था यात्रा

कई जिलों में हो रहा उग्र प्रदर्शन 

अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर बिहार के कई जिलों में छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को लखीसराय में युवाओं ने विक्रमशलिा ट्रेन को फूंक दिया, साथ ही जनसेवा एक्‍सप्रेस को भी क्षति पहुंचाया. प्रदर्शन के दौरान विक्रमशिला के एक यात्री की मौत भी हो गई. भागलपुर में भी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. खरीक में युवाओं ने एनएच को जाम कर दिया, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाने गई पुलिस को स्‍थ‍िति नियंत्रण के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. 18 जून को छात्र संगठनों की ओर से बिहार बंद बुलाई गई है. आरजेडी ने भी बंद का समर्थन किया है. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Scheme Protest: तेजस्‍वी ने शिक्ष‍ित युवाओं के लिए अग्‍न‍िपथ योजना को बताया मनरेगा, छुट्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget