एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: जहानाबाद में उग्र छात्रों ने चलाए ईंट-पत्थर, पुलिस ने खदेड़ा, आरा और बक्सर में भी बवाल

Bihar News: 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर बिहार के कई जिलों में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है. जहानाबाद में जबरदस्त विरोध देखने को मिला है. आरा और बक्सर से भी ऐसी ही तस्वीर आई है.

Second day Protest on Agnipath Scheme in Bihar: सेना में भर्ती के लिए सरकार की चार साल वाली नई योजना छात्रों को पसंद नहीं है. बिहार में दूसरे दिन भी इसको लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिला. जहानाबाद में उग्र छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर भी चलाए. पुलिस ने भी लाठी भांज कर उन्हें स्टेशन से खदेड़ा. इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीपीओ और मीडियाकर्मी बाल-बाल बचे. वहीं, दूसरी ओर आरा और बक्सर में भी बवाल देखने को मिला है.

जहानाबाद में हंगामा कर रहे युवा प्लेटफॉर्म के सहारे कसरत करने लगे. इस दौरान नारा भी लगा रहे थे. धीरे-धीरे छात्रों की संख्या काफी बढ़ गई जिसके बाद बवाल शुरू हुआ. हंगामा को देखते हुए पुलिस बल स्टेशन पर तैनात है. इस दौरान स्टेशन पहुंचे यात्रियों को भी परेशानी हुई है.

Agnipath Scheme Protest: जहानाबाद में उग्र छात्रों ने चलाए ईंट-पत्थर, पुलिस ने खदेड़ा, आरा और बक्सर में भी बवाल

सेना बहाली में 'अग्निपथ स्कीम' हटाने को लेकर आरा में भी गुरुवार को प्रदर्शन देखने को मिला है. विरोध प्रदर्शन करते हुए भारी संख्या छात्रों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर पहुंची. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने जमकर नारेबाजी और परिचालन ठप कर दिया. आरा में छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया. स्टेशन पर कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई है. वहीं, लूट करने की भी बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: बिहार के नवादा और जहाबानाद में छात्रों का बवाल, आक्रोश में ट्रेनों को निशाना बनाया, टायर जलाए

किऊल-गया रेलखंड पर उतरे छात्र

उधर नवादा में रेल ट्रैक जाम होने से किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है. खबर लिखे जाने तक गया-हावड़ा एक्सप्रेस वारिसलीगंज स्टेशन पर खड़ी थी. वहीं, कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं. हालांकि अब तक नवादा में कहीं से आंदोलन के हिंसक होने की खबर नहीं है. रेलवे ट्रैक और सड़कों पर ही प्रदर्शन जारी है.

Agnipath Scheme Protest: जहानाबाद में उग्र छात्रों ने चलाए ईंट-पत्थर, पुलिस ने खदेड़ा, आरा और बक्सर में भी बवाल

बक्सर में रेलवे ट्रैक जाम

बक्सर में हंगामे के बीच अप एवं डाउन में कई ट्रेनें फंसी हैं. पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग को छात्रों ने पूरी तरह से जाम कर दिया है. डुमराव बाजार में राज अस्पताल के पास भी अभ्यर्थियों ने सड़क जाम किया है. पुलिस और जीआरपी अभ्यर्थियों को समझाने में लगी है लेकिन लेकिन छात्र सुनने के लिए तैयार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: लालू प्रसाद यादव के लिए आज का दिन अहम, थोड़ी देर में कोर्ट में होंगे पेश, तेजस्वी से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget