एक्सप्लोरर

शहाबुद्दीन के अंतिम संस्कार के बाद बोले तेजस्वी यादव- बिहार लाने की 'हठी' सरकार ने नहीं दी इजाजत

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, " अंत तक शासन-प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर अड़ियल रुख बनाए रखा. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस प्रशासन उन्हें कहीं और दफनाना चाह रही थी. लेकिन काफी कोशिशों के बाद कमिशनर से बात कर परिजनों द्वारा दिए गए दो वैकल्पिक स्थानों में से एक आईटीओ कब्रिस्तान की अनुमति दिलाई गयी."

पटना: बिहार के सिवान संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद और आरजेडी के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सोमवार को दिल्ली के आईटीओ कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. हालांकि, इससे पहले काफी विवाद हुआ. कथित तौर पर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर तेजस्वी पर निशाना साधा गया. वहीं, कुछ समर्थकों ने दिल्ली के डीडीयू अस्पताल के बाहर से फेसबुक लाइव कर नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा. 

तेजस्वी ने रखा अपना पक्ष

विवाद बढ़ता देख तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और जारी विवाद पर अपना पक्ष रखा.  उन्होंने लिखा, " हम ईश्वर से मरहूम शहाबुद्दीन साहब की मगफिरत की दुआ करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जन्नत में आला मकाम मिले. उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. आरजेडी उनके परिवार वालों के साथ हर मोड़ पर खड़ी रही है और आगे भी रहेगी."

 

तेजस्वी ने लिखा, " इलाज़ के सारे इंतज़ामात से लेकर मय्यत को घरवालों की मर्जी के मुताबिक उनके आबाई वतन सिवान में सुपुर्द-ए-ख़ाक करने के लिए मैंने और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं तमाम कोशिशें की, परिजनों के सम्पर्क में रहें, लेकिन सरकार ने हठधर्मिता अपनाते हुए टाल-मटोल कर आख़िरकार इजाज़त नहीं दिया."

 

उन्होंने लिखा, " अंत तक शासन-प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर अड़ियल रुख बनाए रखा. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस प्रशासन उन्हें कहीं और दफनाना चाह रही थी. लेकिन काफी कोशिशों के बाद कमिशनर से बात कर परिजनों द्वारा दिए गए दो वैकल्पिक स्थानों में से एक आईटीओ कब्रिस्तान की अनुमति दिलाई गयी. ईश्वर मरहूम को जन्नत में आला मकाम दें और मगफिरत फरमाए."

बता दें कि कथित तौर पर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया था, जिसमें कहा गया था, " अगर हमारे अब्बू डॉ. शहाबुद्दीन साहब अपनी जन्मभूमि सिवान में दफन नहीं हुए तो तेजस्वी यादव की राजनीति हमेशा के लिए जमीन में दफन हो जाएगी, इंशाअल्लाह." इस ट्वीट के बाद लगातार एक दर्जन के करीब ट्वीट किए गए, जिससेे अकाउंट की सत्यता पर सवाल खड़े होने लगे. 

यह भी पढ़ें -

शहाबुद्दीन की मौत के बाद सोशल मीडिया अकाउंट ने बढ़ाई राजद की मुश्किलें, तेजस्वी को करना पड़ा ट्वीट

मांझी ने ली चुटकी, बोले-जिनके लिए शहाबुद्दीन ने दांव पर लगा दी जिंदगी वे जनाजे में भी न पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget