एक्सप्लोरर

शहाबुद्दीन की मौत के बाद सोशल मीडिया अकाउंट ने बढ़ाई राजद की मुश्किलें, तेजस्वी को करना पड़ा ट्वीट

ओसामा साहब के नाम से जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया है उसमें लिखा गया है “अगर हमारे अब्बू डॉ. शहाबुद्दीन साहब अपनी जन्मभूमि सिवान में दफन नहीं हुए तो तेजस्वी यादव की राजनीति हमेशा के लिए जमीन में दफन हो जाएगी, इंशाअल्लाह!!. इस अकाउंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पटनाः बिहार के बाहुबली नेता और आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के दिल्ली में हुए निधन के बाद सोमवार को लगातार उनके बेटे ओसामा साहब के नाम से हो रहे ट्वीट ने राजद की थोड़ी मुश्किल बढ़ा दी. हालांकि ओसामा साहब के नाम से जिस अकाउंट से ट्वीट किया जा रहा उसपर सवाल उठ रहे हैं. कई ट्वीट में इसका जिक्र किया गया है कि इस अकाउंट को किसी और नाम से चलाया जाता था.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा “हम ईश्वर से मरहूम शहाबुद्दीन साहब की मग़फ़िरत की दुआ करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जन्नत में आला मक़ाम मिले. उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. राजद उनके परिवार वालों के साथ हर मोड़ पर खड़ी रही है और आगे भी रहेगी”.

दरअसल, ओसामा के नाम से जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया है उसमें लिखा गया था “अगर हमारे अब्बू डॉ. शहाबुद्दीन साहब अपनी जन्मभूमि सिवान में दफन नहीं हुए तो तेजस्वी यादव की राजनीति हमेशा के लिए जमीन में दफन हो जाएगी, इंशाअल्लाह!! लगातार एक दर्जन के करीब ट्वीट किए गए जिसके बाद इस अकाउंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इधर जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया उसे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी उसे रिट्वीट कर दिया है. उन्होंने लिखा “ओसामा निश्चित रूप से आपके पिता को उनकी जन्मभूमि में सुपुर्द-ए-खाक होना चाहिए. राजनीति का तो नहीं पता, लेकिन यह उनका ही नहीं, हर नागरिक का संवैधानिक हक है. मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल साहब से इस संबंध में संपर्क कर रहा हूं”.

यह भी पढ़ें- 

मांझी ने की शहाबुद्दीन के निधन की जांच की मांग, कहा- राजकीय सम्मान के साथ हो अंतिम संस्कार

बिहार में लॉकडाउन की तैयारी! CM नीतीश ने दूसरी बार लिया पटना शहर का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget