एक्सप्लोरर

Bihar Election: NDA से अलग होने के बाद चिराग पासवान ने किया दावा- ' BJP के नेतृत्व में LJP बनाएगी अगली सरकार '

चिराग ने कहा कि कई लोग आप लोगों के बीच में आकर बिहार के विकास के लिए मेरे द्वारा लिए गए पवित्र फैसले के बारे में भ्रम फैलायेंगे कि मैंने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए यह फैसला लिया है.

पटना: बिहार में अगली सरकार बीजेपी और एलजेपी के गठबंधन की होगी. ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा कह रहे हैं कल ही एनडीए से किनारा कर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान. दरअसल, महागठबंधन से अलग होने के बाद चिराग ने सोमवार को एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में उनके समर्थन से बनेगी.

जेडीयू से कई मुद्दों पर मतभेद

चिराग ने अपने पत्र में लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच कई वैचारिक मतभेद हैं. चाहे उनका 7 निश्चय का कार्यक्रम हो, गठबंधन में अपने साथियों के प्रति व्यवहार, बिहार में पनप रहे अफसरशाही की बात हो. प्रदेश की जनता की शिकायतों का निष्पादन न तो अधिकारी और ना ही मुख्यमंत्री के स्तर पर हो पा रहा है. इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए 4 लाख बिहारियों के सुझावों द्वारा "बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट" विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करेंगे काम

चिराग ने कहा कि कई लोग आप लोगों के बीच में आकर बिहार के विकास के लिए मेरे द्वारा लिए गए पवित्र फैसले के बारे में भ्रम फैलायेंगे कि मैंने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए यह फैसला लिया है. आप सभी से मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि आने वाली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बीजेपी-लोजपा सरकार बनेगी. लोक जनशक्ति पार्टी के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे. पापा-मम्मी और आप सभी के आशीर्वाद से अभी लम्बा सफर तय करना है अभी और अनुभव लेना है.

पार्टी की राह आसान नहीं

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की राह आसान नहीं है, लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी. राह तो पिछले 3 दशकों से मेरे बिहार और बिहारियों की भी आसान नहीं रही है तो हमारी कैसे आसान होगी.

मुझे आशा है कि मेरी ईमानदारी, मेहनत, निष्ठा और संकल्प को देख आप सभी अपना आशीर्वाद लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशियों को देंगे ताकि बिहार को फर्स्ट बनाया जा सके. मैं पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि पार्टी के साथ मजबूती से खडे रहें और पार्टी के सिंबल पर लड़ रहे उम्मीदवार को जिताने में पूरी ताकत झोक दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
'राहुल गांधी भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं, हिंसक बदलाव का सपना अधूरा रहेगा'
'राहुल गांधी भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं, हिंसक बदलाव का सपना अधूरा रहेगा'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget