एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की फटकार के बाद मुकेश सहनी ने मांगी माफी, कहा- अब नहीं होगी ऐसी गलती

मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसी कोई प्लानिंग नहीं थी कि मेरा भाई ही कार्यक्रम में जाएगा. लेकिन वह चला गया तो वहां मौजूद लोगों ने उससे कार्यक्रम सम्पन्न कराया. अब इसी बात का मुद्दा बनाया जा रहा है.

पटना: बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने 'प्रॉक्सी' मामले में मीडिया के सामने बिहार की जनता से माफी मांगी है. माना जा रहा है सीएम नीतीश की फटकार के बाद सहनी ने मामले में माफी मांगी मांगी है. दरअसल, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री पर अपने भाई को सरकारी कार्यक्रम में भेजने का आरोप था. इस बात को विपक्ष के नेताओं ने शुक्रवार को सदन में भी उठाया.

सीएम नीतीश ने खुद मामले में लिया संज्ञान

विपक्ष द्वारा सदन में हंगामें के बाद सीएम नीतीश ने खुद मामले में संज्ञान लिया और सदन में ही ये स्पष्ट रूप से कह दिया कि ऐसा नहीं होना चाहिए. ये आश्चर्यजनक है. मैं इस मामले में जानकारी लूंगा. इसके बाद सीएम नीतीश ने मुकेश सहनी को विधान परिषद तलब किया और फिर दोनों के बीच इस मामले में बातचीत हुई. सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है.

मुकेस साहनी ने मांगी माफी 

सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश ने सहनी को दो टूक ये कह दिया कि वो अपनी गलती स्वीकार करें. साथ ही पूरे मामले में सफाई दें. ऐसे में सहनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसे दोबारा न दोहराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाई जा रही है, बात बिल्कुल असत्य है. मुझे ही कार्यक्रम में जाना था, लेकिन मैं बिहार विधानसभा के वजह से वहां नहीं पहुंच पाया.

उन्होंने बताया कि ऐसी कोई प्लानिंग नहीं थी कि मेरा भाई ही कार्यक्रम में जाएगा. लेकिन वह चला गया तो वहां मौजूद लोगों ने उससे कार्यक्रम सम्पन्न कराया. अब इसी बात का मुद्दा बनाया जा रहा है. ऐसे में आने वाले समय में इन सब बातों पर मैं ध्यान रखूंगा. अगर इससे लोगों को तकलीफ हुई है, तो मैं माफी मांगता हूं. आगे अगर कभी ऐसा हुआ तो उसके लिए मैं जुर्माना देने को तैयार हूं.

पद से इस्तीफा देने पर कही ये बात

पद से इस्तीफा देने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि विपक्ष चाहती है कि हमलोग यहां से हटे और वो लोग चले आएं. उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर मेरा भाई कहीं कोई कार्यक्रम में नहीं गया है, ना कभी जाएगा. लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी ही हैं. इसलिए पदाधिकारी और मीडिया ने उन्हें सम्मान दिया. मुकेश सहनी ने कहा कि वह मुझे रिसीव करने गए थे, उद्घाटन करने नहीं. मैं स्वीकार करता हूं कि प्रोटोकॉल की अनदेखी हुई है, भविष्य में इस चीज को ध्यान में रखूंगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार: गोपालगंज जहरीली शराब कांड में नौ को फांसी की सजा, 4 को उम्र कैद, 21 लोगों की हुई थी मौत सरकारी कार्यक्रम में अपनी जगह भाई को भेजकर फंसे मुकेश सहनी, कहा- सदन में देंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget