एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद CM नीतीश की जनता से अपील- आगे आएं और टीका लगवाएं

सीएम नीतीश ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सभी बिहारवासी इसका लाभ लेंगे और टीकाकरण कराएंगे. इसके अलावा सभी को सचेत रहने की जरूरत है.

पटना: देश भर में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का आगाज हो गया है. बिहार में वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. 70वें जन्मदिन के अवसर पर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद सीएम नीतीश ने बिहार की जनता से अपील की है कि वे भी आगे आएं और कोरोना वैक्सीन लगवाएं. उन्होंने कहा कि हमने नयी सरकार बनने के साथ ही ये तय कर लिया कि सभी को फ्री वैक्सीन मिलेगी. जो खर्च होगा उसका राज्य सरकार भुगतान करेगी.

आईजीआईएमएस से हमारा विशेष लगाव

वैक्सिनेशन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा, " आज वैक्सिन का पहला डोज पटना के आईजीआईएमएस में लेने का अवसर मिला. इसकी मुझे खुशी है और जितने भी हमारे चिकित्सा के केंद्र हैं, सभी जगहों पर ठीक ढंग से काम किया जा रहा है. आईजीआईएमएस से हमारा विशेष लगाव रहा है. पहली बार टीकाकरण की शुरुआत यहीं से की गई थी."

60 साल से अधिक उम्र के लोगों का होना है टीकाकरण

उन्होंने कहा कि अब 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होना है. साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग जो किसी अन्य रोग से ग्रसित हो उन्हें भी टीका दिया जाना है. इस बाबत केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि वैक्सिनेशन का काम अच्छे से होगा. कोरोना से मुक्ति पाना बहुत जरूरी है और हमें जल्द मुक्ति मिलेगी.

सीएम नीतीश ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सभी बिहारवासी इसका लाभ लेंगे और टीकाकरण कराएंगे. इसके अलावा सभी को सचेत रहना है, मास्क लगाना है, दूरी मेंटेन करना है, हाथ को बराबर साफ करते रहना है. यहां तो मामले बहुत कम हुए हैं, फिर भी हमसभी को टीकाकरण का काम जरूर पूरा करना चाहिए, जिससे कि हमें इससे निजात मिल सके.

एमएलए और एमएलसी का भी इस चरण में होगा टीकाकरण 

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी एमएलए और एमएलसी का भी इस चरण में टीकाकरण होगा. उनके लिए भी बात हो गई है. चूंकि, टीकाकरण के बाद 30 मिनट का समय उन्हें वहीं देना है, ऐसे में हमने पहले उनके लिए विधानसभा में ही टीकाकरण के व्यवस्था की बात कही थी. लेकिन अब उन्हें भी यहीं टीका लगाया जाएगा और इसके लिए विस्तृत जानकारी दी गई है.

सीएम नीतीश ने बताया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फिर दोपहर के 1 बजे से 7 बजे तक विधायकों और विधान पार्षदों को टीका लगाने का काम किया जाएगा. वहीं, अन्य लोगों का भी इसी दौरान टीकाकरण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

सीएम नीतीश की लाइन पर चल रहे उनके मंत्री, अपराध के संबंध में पूछने पर कहा- 15 साल पहले... Nitish Kumar Corona Vaccine: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, आज है 70वां जन्मदिन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget