एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में फंसी बिहार सरकार, RJD ने कहा- तेजस्वी पीते हैं दारू, CM नीतीश कुमार के सामने वो कुछ नहीं

RJD MLC Rambali Singh Sting Operation: एबीपी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन को देखने के बाद बिहार सरकार की नींद उड़ जाएगी. स्टिंग ऑपरेशन किया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

पटना: बिहार में जहरीली शराब से मौत से छपरा के कई घरों में मातम पसरा है. बिहार सरकार बहुत कुछ दावे कर रही है. जमीनी स्तर पर सच्चाई जानने के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने स्टिंग ऑपरेशन किया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एबीपी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन को देखने के बाद बिहार सरकार की नींद उड़ जाएगी. खुफिया कैमरे में कैद हुए आरजेडी के एमएलसी रामबली सिंह ने न सिर्फ नीतीश कुमार की बखिया उधेड़ी बल्कि तेजस्वी यादव को भी नहीं छोड़ा.

एमएलसी रामबली सिंह ने कहा कि जहरीली शराब के मुद्दे पर हमलोग कुछ इसलिए खुलकर नहीं बोल सकते हैं क्योंकि सरकार में हैं. सत्य को भी रखना हमलोगों को लाजमी है क्योंकि जनता के बीच में हैं. हमने तो पहले ही एक बार कहा था कि शराब उसी तरह है जैसे भगवान हैं. भगवान दिखते नहीं हैं कहीं लेकिन होते हर जगह हैं. जहां फोन करिए डिलीवरी सिस्टम है, मिल जाएगा. बात ये है कि शराब की डिलीवरी के व्यापार में एक माफिया का तंत्र विकसित कर गया है बिहार में. उसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं. पैसे वाले लोग. उसका शिकार गरीब लोग हो रहे हैं. पता नहीं मांझी जी इस पर चुप क्यों हैं. पहले वो खूब बोलते थे.

बताया कैसे बनाई जा रही बिहार में शराब

रामबली सिंह ने यह भी बताया कि आज बिहार में बंदी के बाद भी कैसे शराब बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले शराब का पाउच मिलता था. उस पर एक्साइज की मुहर लगती थी. सील से पता चलता था कि हमने इसे बनाया है और बेच रहे हैं. अब तो कुछ है नहीं है सब नकली है. पहले शराब बनने में वक्त लगता था. उसका प्रोसेस होता था. आज माफिया को क्या चाहिए कि आज शराब बनाई और कल से पैसा आने लगे. इसके लिए कई तरह के केमिकल मिलाए जा रहे हैं.

'नीतीश कुमार के सामने कोई पार्टी नहीं बोलती'

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान इतना सुनने के बाद जब रिपोर्टर ने सवाल किया कि इतना कुछ है सरकार की जानकारी में तो एक्शन क्यों नहीं लेते हैं? इस पर रामबली सिंह ने कहा कि सरकार को समीक्षा करना चाहिए. हमारे मुख्यमंत्री जी इसको जिद बनाए हुए हैं यह ठीक नहीं है. नीतीश कुमार के सामने कोई पार्टी नहीं बोलती है. सात पार्टियों का गठबंधन हो गया. तेजस्वी यादव को भी बोलने की हिम्मत नहीं है तो हमलोग तो छोटे जीव हैं. हमारी पार्टी के बड़े जीव तेजस्वी यादव हैं. सबको पता है कि शराब नीति फेल्योर है. गरीबों का नुकसान हो रहा है. कितने लोग जेलों के अंदर बंद हैं.

तेजस्वी पीते हैं दारू...

इसी दौरान रामबली सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का बस चले तो दारू एक दिन में चालू करवा दें. तेजस्वी यादव खुद दारू पीते हैं. वो क्यों नहीं चाहेंगे कि दारू चालू हो? एक सवाल पर कि क्या तेजस्वी यादव पीते हैं? इस पर रामबली सिंह ने कहा कि आधे से ज्यादा मंत्री और विधायक पीते हैं. आधे से ज्यादा अफसर पीते हैं. कुछ लोगों को तो नशा है वो बिना पिए नहीं रह सकता है. सच यही है कि लोग दारू पी रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने जनता पर फोड़ा शराबबंदी का ठीकरा, कहा- लोगों की जवाबदेही है कि सरकार की मदद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget