एक्सप्लोरर

67th BPSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में DSP रंजीत कुमार रजक गिरफ्तार, EOU को मिले कई अहम सबूत

EOU Investigation in BPSC Paper Leak Case: 23 जून को एक अप्राथमिक अभियुक्त शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया गया था. उसी से पूछताछ मे डीएसपी का नाम सामने आया है.

पटनाः 67वीं बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है. इस मामले में अब पुलिस ने मंगलवार को डीएसपी रंजीत कुमार रजक (DSP Ranjit Kumar Rajak) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. 23 जून को ईओयू ने राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में डीएसपी रंजीत कुमार रजक का नाम सामने आया था. अनुसंधान में डीएसपी की भूमिका का पता चला.

शक्ति सिंह पेपर लीक कांड का मुख्य अभियुक्त है. 8 मई को 2022 को हुए पेपर लीक मामले में इसके खिलाफ ईओयू के पास सबूत हैं. रंजीत कुमार का अभियुक्त शक्ति सिंह के साथ संबंध और लगातार मिलते रहने की बात भी सामने आई है. ऐसे में हर भूमिका की जांच की जाएगी. ईओयू ने बताया कि रंजीत रजक का आपराधिक इतिहास रहा है. 

यह भी पढ़ें - VIDEO: लिखा हुआ भाषण भी PM मोदी के सामने अटक-अटक कर पढ़ते रहे तेजस्वी, JDU और BJP ने कह दी ये बात

2014 में दाखिल की गई थी चार्जशीट

वर्ष 2012 में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा धांधली में रंजीत कुमार रजक समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) थाने में ही 20 अक्टूबर, 2012 को प्राथमिकी हुई थी और वर्ष 2014 में चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. इस कांड में रंजीत कुमार रजक पर बीएसएससी के द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका (ओएमआर) को निकाल कर खाली छोड़े गए उत्तर को रंग कर परीक्षा परिणाम को प्रभावित करने का आरोप है. यह मामला अभी भी कोर्ट में है. सवाल है कि इसके बाद भी रंजीत रजक डीएसपी पद तक कैसे पहुंच गया.

बता दें कि अब डीएसपी रंजीत रजक की संपत्ति की भी जांच की जाएगी. राजधानी पटना के महुआबाग स्थित उसके फ्लैट की तलाशी ली गई है. वहीं दूसरी बड़ी बात ये है कि पेपर लीक होने के दो से तीन बाद उसने अपना फोन तक तोड़ दिया था ताकि पकड़ा न जा सके. ईओयू से कहा कि पत्नी से लड़ाई के बाद उसने फोन तोड़ा था. ईओयू का कहना है कि कांड के अनुसंधान में डीएसपी के स्तर से कोई सार्थक सहयोग नहीं मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें - Bihar News: ये इश्क हाय! मरने से पहले प्रेमी-प्रेमिका ने कहा- आज धरती पर आखिरी दिन... यह कह उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget