एक्सप्लोरर

बिहार में 3 लोगों की हत्या, तलवारबाजी हुई... फायरिंग की भी खबर, कई थानों की पुलिस पहुंची

Siwan News: मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना इलाके के कौड़िया गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में की गई है. घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Siwan News: बिहार के सीवान में शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) की शाम खूनी संघर्ष में तीन लोगों की जान चली गई. घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया पुल की है. तलवार से हमले में इन लोगों की मौत हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि फायरिंग भी हुई है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है. जांच के बाद पता चलेगा कि किसी को गोली लगी है या नहीं. इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

घटना की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. खुद सीवान के एसपी मनोज तिवारी भी पहुंचे. महाराजगंज के एसडीपीओ राकेश रंजन भी पहुंचे. मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना इलाके के कौड़िया गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में की गई है. मरने वाले सभी आसपास के रहने वाले हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. हंगामा करने लगे. 

क्या है मामला?

घटना के संबंध में घायल रोशन कुमार के दादा ने बताया कि शत्रुघ्न नाम के एक व्यक्ति ने गाड़ी से धक्का मार दिया. उसके बाद जो दूसरे पक्ष के लोग थे उन लोगों ने मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

एक परिजन अमरजीत सिंह ने कहा कि विवाद का कुछ कारण नहीं है. एक महीना पहले हम लोगों ने महाराजगंज एसडीपीओ और भगवानपुर हाट थाना प्रभारी को शराब बेचने वालों का नाम बताया था. हमारे गांव के लड़कों ने मना किया था कि गांव में दारू बेचने मत आओ. घटना का कारण इसी से जुड़ा है. उन्होंने शत्रुघ्न सिंह नाम के व्यक्ति पर दारू बेचने का आरोप लगाया. कहा कि उसका भाई, भतीजा, बेटा, पूरा परिवार शराब बेचता है.

एसपी ने की 3 मौत की पुष्टि

इस मामले में एसपी मनोज तिवारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि एक जगह एक शव पड़ा है और एक जगह दो शव है. हम लोग गहराई से छानबीन कर रहे हैं. कुछ लोगों के माध्यम से पता चला है कि गाड़ी चढ़ाई गई है और तलवार से हमला किया गया है. कुछ पुराना विवाद है. गोली चली है या नहीं इस पर कहा कि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. शव देखने से भी ऐसा नहीं पता चला है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget