एक्सप्लोरर

लालू यादव के समधी चंद्रिका राय समेत 3 नेताओं ने थामा JDU का दामन, विजेंद्र यादव ने कही यह बात

जेडीयू के सीनियर विजेंद्र यादव ने कहा है कि जेडीयू में गरीब और उपेक्षित को जगह मिलती है. आज इन तीनों का आना भौगोलिक दृष्टि से भी ठीक है. इसलिए इनका स्वागत करता हूं."

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की राजनीतिक पार्टियों में दल-बदल जोरों पर है. इसी क्रम में गुरुवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के समधी और आरजेडी नेता चंद्रिका राय और दो एमएलए फराज फातमी और जयवर्धन यादव जेडीयू में शामिल हो गए. बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजेंद्र यादव ने तीनों को पार्टी सदस्यता प्रदान की. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं के जेडीयू में शामिल होने से यह समझा जा रहा है कि लालू यादव की एम-वाई समीकरण जिसके बदौलत उन्होंने बिहार में 15 साल तक राज किया वो अब टूटने लगी है.

विजेंद्र यादव ने गुरुवार को सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कहा, " जेडीयू में गरीब और उपेक्षित को जगह मिलती है. आज इन तीनों का आना भौगोलिक दृष्टि से भी ठीक है. इसलिए इनका स्वागत करता हूं." आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आज सामाजिक लोकहित की अवहेलना हो रही है. 2010 के चुनाव में आरजेडी अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व में 22 सीट पर सिमट कर रह गई थी."

उन्होंने कहा, " 90 के चुनाव में सबसे बड़ा दंगा भागलपुर में हुआ था. लेकिन आज किस गांव में विकास नहीं हुआ और किस यादव-मुस्लिम के घर बिजली या बच्चों को साइकिल नहीं मिला. बिहार में कृषि, रोड से लेकर हर क्षेत्र में विकास हुआ. नीतीश कुमार का एक ही नारा है न्याय के साथ विकास का."

इधर, आरजेडी छोड़ जेडीयू में शामिल हुए चंद्रिका राय ने कहा, " आज आरजेडी छोड़ जेडीयू ज्वाइन कर रहा हूं इसके लिए नीतीश कुमार के प्रति आस्था प्रकट करता हूं. इन्होंने 15 साल बिहार को नई पहचान देने का काम किया." वहीं उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, " कोई व्यक्ति या बेटा पार्टी से ऊपर नहीं होता. वहां खेत खाए गदधा और मार खाये जोलहा वाला हाल है. वहां व्यवसायी की पूछ है, पुराने लोगों को इग्नोर किया जा रहा है. आरजेडी में मुंबई से आए व्यवसायी की पूछ होती है."

पूर्व एमएलए जयवर्धन यादव ने कहा, " 2014 और 19 के चुनाव में मेरे साथ ऐसा किया गया जैसे मेरा वहां कुछ है ही नहीं. नीतीश कुमार की ओर से किए गए काम मेरे लिए प्रेरणा हैं और उसी से प्रेरित होकर जेडीयू ज्वाइन कर रहा हूं."

इधर, फराज फातमी ने कहा, " नीतीश कुमार ने 15 सालों में जो भी काम किया वो काबिले तारीफ है. आज जेडीयू पूरे समाज को जोड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया. उन्होंने अल्पसंख्यक के लिए क्या नहीं किया. आज अल्पसंख्यक को एक हजार करोड़ का बजट मिल रहा है. बिजली हो, सड़क हो या कॉलेज हर जगह विकास हुआ है. आज आरजेडी पूंजीपतियों की पार्टी हो गई है. हमें बिना नोटिस दिए निकाला गया, इसलिए मैं आज जेडीयू ज्वाइन कर रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget