एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 'नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कालेधन...', 2000 रुपये के नोटबंदी को लेकर सुशील मोदी ने CM पर कसा तंज

2000 Rupee Currency Note: देश में अभी 2000 रुपये के नोटबंदी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. वहीं, बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर सीएम को आड़े हाथों लिया.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को कहा कि 2000 रुपये के नोट का चलन बंद करने का केंद्र सरकार का निर्णय कालाधन और टेरर-फंडिंग पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है. वर्ष 2016 में जब हजार-पांच सौ के नोट बंद किए गए थे, तब विपक्ष में रहते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस कदम का समर्थन किया था. आगे नीतीश कुमार तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कालेधन से समझौता नहीं किया हो, तो उन्हें नोट बदली के ताजा फैसले का भी समर्थन करना चाहिए.

नोट-बदली से जनता को कोई कठिनाई नहीं होगी- सुशील मोदी 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमेरिका-यूरोप जैसी किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था में 100 से बड़े अंक की मुद्रा नहीं चलती. उन्होंने कहा कि 2016 की नोट बंदी के बाद तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए दो हजार रुपये के नोट जारी किये गए थे. लोग पहले ही सामान्य लेन-देन में दो हजार रुपये की बड़ी मुद्रा से बचते थे. इसे वापस लेने की बैंकिंग प्रक्रिया भी चल रही थी, इसलिए नोट-बदली से जनता को कोई कठिनाई नहीं होगी.

आरबीआई ने लिया ये फैसला

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की. हालांकि इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध मुद्रा बने रहेंगे. इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है. उसने बैंकों से 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है. बैंकों में जाकर 23 मई से 2,000 रुपये के नोट बदले एवं जमा किए जा सकेंगे. हालांकि एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अश्विनी चौबे का RJD पर तंज, बोले- 'वंशवाद के कई लोग बुरी तरह फंसे..., नीतीश कुमार भूल जाते हैं कि पीएम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई सबूत
मोतिहारी: पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई सबूत
बांका: छेड़खानी कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, 50 सोशल मीडिया यूजर्स पर FIR
बांका: छेड़खानी कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, 50 सोशल मीडिया यूजर्स पर FIR
CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget