एक्सप्लोरर

नवादा में किशोर को गोलियों से भूना, पुलिस कॉन्स्टेबल ने दी थी हत्या की धमकी, लोगों ने काटा बवाल

Nawada Crime News: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के राम नगर मोहल्ले की घटना है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के राम नगर मोहल्ले में सोमवार (28 अप्रैल) की शाम एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गोपाल नगर मोहल्ला निवासी रामपदारथ यादव के 17 वर्षीय बेटे काजू कुमार के रूप में हुई है. पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राम नगर के पास सड़क को जाम कर दिया. लगभग 5 घंटे के बाद रात के 12 बजे एसपी अभिनव धीमान पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया.

...और किशोर को खदेड़कर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक काजू कुमार राम नगर मोहल्ले से गुजर रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. बचने के लिए जब काजू भागने लगा तो उसे खदेड़ते हुए गोली मारी गई. भागते हुए काजू गोपाल नगर स्थित अपनी बुआ के घर के नजदीक पहुंचा. लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.

पुलिस कांस्टेबल पर धमकी देने का आरोप

गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग सहम उठे. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायल किशोर को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों का आरोप है कि 10 दिन पहले एक उदय कुमार नाम के पुलिस कॉन्स्टेबल ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हत्या मामले में जेल जा चुका है काजू

बताया जाता है कि काजू हत्या से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका था. हाल में ही वह बाहर निकला था. पिछले साल (2024) 3 अगस्त को शहर के संकटमोचन मंदिर के समीप नवल कुमार यादव के बेटे राहुल कुमार और भतीजे श्रवण कुमार पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया था. उसी रात इलाज के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई थी. राहुल के पिता की शिकायत पर काजू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 

वहीं गोलीबारी की घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर बारीकी से पड़ताल की. डीएसपी हुलास कुमार के अनुसार, मृतक और आरोपी के बीच पुराना विवाद चल रहा था. मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी उदय कुमार एक पुलिसकर्मी है जिसने 10 दिन पहले किशोर को धमकी दी थी. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि काजू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन वह किशोर था. कोर्ट में खुद को नाबालिग बताया. इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. जुवेनाइल कोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था.

यह भी पढ़ें: Gopalganj Encounter: बिहार के गोपालगंज में एनकाउंटर, 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 4 बदमाशों को लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget