एक्सप्लोरर

Gopalganj Encounter: बिहार के गोपालगंज में एनकाउंटर, 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 4 बदमाशों को लगी गोली

Gopalganj Encounter: पहला एनकाउंटर मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में हुआ जबकि दूसरा कुचायकोट थाना क्षेत्र के चंवर इलाके में हुआ है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बीते सोमवार (28 अप्रैल) की देर रात दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार बदमाश पुलिस की गोली के शिकार हो गए. इसमें एक आरोपी रंगदारी के मामले में शामिल है जबकि तीन बदमाशों पर गैंगरेप का आरोप है. पहला एनकाउंटर मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में हुआ जबकि दूसरा कुचायकोट थाना क्षेत्र के चंवर इलाके में हुआ है.

यूपी से आई युवती से हुआ था गैंगरेप

बताया जाता है कि यूपी से इलाज कराने आई युवती से सासामुसा स्टेशन पर सोमवार तड़के गैंगरेप हुआ था. इस मामले में एक आरोपी अभिषेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उसी की निशानदेही पर उसे लेकर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी. इस दौरान चंवर इलाके में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगरेप के तीन आरोपी करीमन कुमार, अभिषेक कुमार और सोनू कुमार को पैर में गोली लग गई. अभिषेक को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन छापेमारी के दौरान वह हथियार छीनकर भागने लगा तभी पुलिस ने उसे गोली मार दी. 

गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटनास्थल से एक देसी कट्टा, रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद किया गया है. घायल अपराधियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रंगदारी मामले में फरार बदमाश भी घायल

दूसरा मामला रंगदारी से जुड़ा है. मीरगंज के मंगलम ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण सोनी से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि अपराधी रंगदारी की पहली किश्त एक लाख लेने पहुंचे हैं. इसी आधार पर घेराबंदी की गई. मुठभेड़ में एक अपराधी आयुष कुमार को पैर में गोली लग गई. उसके अन्य साथी भाग निकले. आयुष मीरगंज के सवरेजी गांव निवासी राजू वर्मा का पुत्र है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar: मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 करोड़ 84 लाख का साइबर ठग, विदेश भागने की थी प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget