एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: 24 घंटों में 67 और लोगों की मौत, जानें- किस जिले में कितने नए मामले आए सामने

बिहार में अब संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2,222 तक पहुंच गया है. फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 77.88 प्रतिशत है.

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर जारी है. राज्य में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 11,801 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव (सक्रिय) मरीजों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 67 संक्रमितों की मौत हो गई है. इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं. राज्य में सोमवार को पटना सहित छह जिलो में पांच सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,801 नए मामलों की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 2,720 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि गया में 655, बेगूसराय में 549, औरंगाबाद में 550, गोपालगंज में 500 और सारण में 568 नए कोरोना संक्रमित मिले. राज्य में एक दिन में कुल 80,461 नमूनों की जांच की गई. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9,228 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो कर अपने घर लौट गए हैं. फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 77.88 प्रतिशत है.

सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 89,660 तक पहुंच गई

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,801 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 89,660 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान राज्य में 67 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में अब संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2,222 तक पहुंच गया है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने नमूनों की जांच बढ़ाने और जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अभी और बढ़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रत्येक पहलू पर विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठाएं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाए, इससे संक्रमितों का समय पर इलाज किया जा सकेगा." उन्होंने अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो भी पुलिस बल बाहर गई है, वापस लौटने पर उनका जांच करवाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों, युनानी चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों, सेवानिवृत्त चिकित्सकों का भी इस महामारी से निपटने में सहयोग लिया जाए.

यह भी पढ़ें-

एक्शन मोड में CM नीतीश कुमार, अधिकरियों से कहा- हर हाल में होनी चाहिए ऑक्सीजन की आपूर्ति

कोरोना के कहर के बीच पटना की सड़कों पर निकले CM नीतीश कुमार, हालात का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget