एक्सप्लोरर

एक्शन मोड में CM नीतीश कुमार, अधिकरियों से कहा- हर हाल में होनी चाहिए ऑक्सीजन की आपूर्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " जितने ऑक्सीजन आपूर्ति का अलॉटमेंट केन्द्र सरकार की ओर से किया गया है, उसके अलावा अगर और ऑक्सीजन की आवश्यकता है, तो राज्य सरकार अपने खर्चे पर उपलब्ध कराएगी. ऑक्सीजन सिलिंडर की बर्बादी और बेवजह भंडारण न हो इसका भी ध्यान रखें."

पटना: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री राज्य में रोजाना हो रहे कोरोना टेस्ट, पॉजिटिविटी रेट, एक्टिव केसेज, कुल जांच, और टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली.

परिस्थिति के अनुसार उठाएं कदम

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा," कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण के अभी और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर हर एक पहलू पर गंभीरतापूर्वक विचार करें और परिस्थिति के अनुसार हर जरूरी कदम उठाएं. "

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा, " कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, इससे संक्रमितों का समय पर इलाज किया जा सकेगा. साथ ही अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो भी पुलिस बल बाहर गई है, वापस लौटने पर उनका जांच करवाएं. पुलिस बलों की भी नियमित जांच करवाते रहें."

हर हाल में करनी है ऑक्सीजन की आपूर्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच में कुछ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है. लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं, ऐसे मरीजों के इलाज भी व्यवस्था अस्पतालों में सुनिश्चित करें. साथ ही टीकाकरण के काम में भी तेजी लाएं. सरकारी या निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की जो जरूरत उसको पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं. हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है."

लोगों को मास्क के बारे में दें जानकारी 

नीतीश कुमार ने कहा, " जितने ऑक्सीजन आपूर्ति का अलॉटमेंट केन्द्र सरकार की ओर से किया गया है, उसके अलावा अगर और ऑक्सीजन की आवश्यकता है, तो राज्य सरकार अपने खर्चे पर उपलब्ध कराएगी. ऑक्सीजन सिलिंडर की बर्बादी और बेवजह भंडारण न हो इसका भी ध्यान रखें. दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त रखें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो. सभी नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क का वितरण सुनिश्चित कराएं और लोगों को मास्क के प्रयोग के बारे में जानकारी दें." 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचार के अन्य माध्यमों के साथ-साथ माइकिंग की मदद से गांव-गांव तक कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सतर्क और सजग करने लिए लगातार अभियान चलाएं. सभी को यह समझाने की जरूरत है कि वे मास्क का जरूर प्रयोग करें, आपस में दूरी बनाकर रहें, हमेशा साबुन से हाथ धोते रहें, बेवजह घर से बाहर न निकलें.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 47 निजी अस्पताल पड़े कम, 43 और को दिया गया जिम्मा, देखें- पूरी लिस्ट

बिहार में 29 अप्रैल से रद्द रहेंगी ये 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget