एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जीवन भर कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे' नीतीश कुमार ने सीधा मंच से किया एलान

Nitish Kumar: शुक्रवार को नीतीश कुमार ने समस्तीपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ये बातें कही हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे. वहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में एक बड़ी बात कह दी. नीतीश कुमार ने बीजेपी (BJP) का नाम लिए बिना ही कहा कि जीवन भर कभी उन लोगों के साथ नहीं जाएंगे. जहां हैं वहीं से मिलकर बिहार और देश की तरक्की करेंगे. नीतीश ने इसके पहले बिहार विधान सभा में कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन उन्होंने बीजेपी से 2017 में ही हाथ मिला लिया था. बिहार में एनडीए की सरकार आई थी. इसके बाद फिर 2022 में उन्होंने महागठबंधन के साथ सरकार बना ली. शुक्रवार को एक मंच से नीतीश कुमार के इस एलान ने पुरानी बातें याद दिला दी.

इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के बाद बीजेपी पर प्रहार

समस्तीपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं. साल 2017 में महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए थे, लेकिन अब लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ समाज में झगड़ा लगाने का काम कर रही है उसे देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा इतना बढ़ जाए कि सब लोग परेशान हो जाएं.

बीजेपी वाले अनाप-शनाप बोलते रहते

नीतीश कुमार बोले कि मेरे बारे में आजकल बीजेपी वाले तरह-तरह का बात बोलते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी या चाहें मुरली मनोहर जोशी सभी ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया, लेकिन आज जो लोग केंद्र में बैठे हैं विकास से उनको कोई मतलब नहीं रह गया है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज पटना देश का सबसे पुराना संस्थान है. मैं इसका छात्र रहा हूं. साल 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी जब देश के प्रधानमंत्री बने थे. उस समय अटल बिहारी बाजपेयी ने केंद्र की सरकार में मुझे मंत्री बनाया. उस समय केंद्र सरकार ने तीन-तीन विभागों का जिम्मा सौंपा था. हम सभी ने मिलकर देश की तरक्की के लिए काफी काम किया लेकिन आज केंद्र में बैठे लोग को विकास से मतलब नहीं रह गया है.

यह भी पढ़ें- Indian Railway News: बिहार के पैसेंजर ध्यान दें, पांच ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, यात्रा से पहले यहां करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget